Can you conceive after miscarriages Know what you can do for a successful pregnancy लगातार दो मिसकैरेज होने के बाद क्या कंसीव कर सकती हैं? जानिए सफल प्रेग्नेंसी के लिए क्या करें
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइललगातार दो मिसकैरेज होने के बाद क्या कंसीव कर सकती हैं? जानिए सफल प्रेग्नेंसी के लिए क्या करें

लगातार दो मिसकैरेज होने के बाद क्या कंसीव कर सकती हैं? जानिए सफल प्रेग्नेंसी के लिए क्या करें

कुछ महिलाओं का कंसीव करने के बाद मिसकैरेज हो जाता है, अधिकतर महिलाएं एक बार मिसकैरेज होने के बाद कंफ्यूज हो जाती हैं कि क्या वह आगे कंसीव कर पाएंगी या नहीं। आपके मन में भी ये सवाल है...

Avantika JainSun, 9 June 2024 08:22 PM
1/7

लगातार दो बार मिसकैरेज

कुछ महिलाओं का कंसीव करने के बाद मिसकैरेज हो जाता है। ऐसे में उनते मन में सवाल रहता है कि क्या वह दोबारा कंसीव कर पाएंगी या इसका असर उनके प्रेगनेंट होने के चांसेस पर पड़ सकता है? जानिए इस सवाल का जवाब

2/7

क्या मिसकैरेज के बाद कंसीव कर सकते हैं?

हां, मिसकैरेज होने के बाद आप प्रेगनेंट हो सकती हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि जिन महिलाओं का दो बार मिसकैरेज हो चुका है, वे लगभग 17 से 25 प्रतिशत मामलों में तीसरी प्रेग्नेंसी में ही गर्भपात कर पाती हैं। दो मिसकैरेज के बाद हेल्दी प्रेगनेंसी की संभावना 75 प्रतिशत है।

3/7

कैसे प्लान करें हेल्दी प्रेग्नेंसी

हेल्दी प्रेगनेंसी प्लान करने के लिए आपको खुद को तैयार करना होगा। अगर शरीर अच्छी तरह से तैयार होगा तो आपकी प्रेगनेंसी हेल्दी रहेगी।

4/7

इमोशनल रूप से उभरे

मिसकैरेज आपको भावनात्मक तौर पर परेशान कर सकता है।कुछ महिलाओं को नकारात्मक भावनाओं का अनुभव हो सकता है। ध्यान रखें कि मिसकैरेज के बाद प्रेगनेंट होने के लिए आपको तुरंत कोशिश शुरू करने की जरूरत नहीं है। दोबारा प्रयास करने से पहले आप दो या ज्यादा पीरियड साइकिल तक इंतजार करें।

5/7

शारीरिक रूप से रहें ठीक

मिसकैरेज के बाद आपकी एंडोमेट्रियल परत को पूरी तरह से ठीक होने में कुछ समय लगता है। ऐसे में प्रेगनेंट होने से पहले शरीर को गर्भावस्था में होने वाले सभी परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए तैयार करें। अगर शरीर तैयार नहीं होगा तो दोबारा मिसकैरेज का सामना करना पड़ सकता है।

6/7

डॉक्टर से बात करें

अगर आपको लगता है कि आप दोबारा प्रेगनेंट होने के लिए तैयार हैं, तो एक्सपर्ट से सलाह लें।

7/7

डिस्क्लेमर

इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।