Indian food diet plan for Weight loss in Intermittent fasting वेट लॉस के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग, तो जानिए पूरे दिन क्या खाएं
Hindi Newsगैलरीलाइफस्टाइलवेट लॉस के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग, तो जानिए पूरे दिन क्या खाएं

वेट लॉस के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग, तो जानिए पूरे दिन क्या खाएं

  • वजन घटाने के लिए ज्यादातर सेलेब्स इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो कर रहे हैं। इस तरह की फास्टिंग में समय से खाना होता है। अगर आप भी इस तरीके को अपनाकर वजन  कम कर रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं पूरे दिन क्या खाएं।

Avantika JainSun, 19 Jan 2025 09:10 PM
1/7

इंटरमिटेंट फास्टिंग डायट प्लान

इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन कम करने का एक हेल्दी और बेहतरीन तरीका है। इस तरीके के दौरान आपको 16 घंटे का उपवास और 8 घंटे खाने पर फोकस करना होता है। अगर आप भी वजन कम करने के लिए इस तरीके को अपना रहे हैं, तो जानिए पूरा दिन क्या खाएं।

2/7

क्या होती है इंटरमिटेंट फास्टिंग की टाइमिंग

इंटरमिटेंट फास्टिंग में 16 घंटे फास्ट और 8 घंटे खाना खाने का समय होता है। इस दौरान खाने का समय सुबह 11 बजे से शाम को 7 बजे तक होता है। वहीं फास्टिंग शाम 7 बजे से सुबह 11 बजे तक रहती है। अगर आप यहां बताई गई चीजों को डायट में शामिल करेंगे तो एक महीने में 5 से 7 किलो तक वजन कम कर पाएंगे।

3/7

सुबह 11:30 बजे तक करें नाश्ता

आप नाश्ते में दो आटा ब्रेड के साथ पनीर सैंडविच या टोफू सैंडविच खा सकते हैं। या फिर 2 अंडों का ऑमलेट खा सकते हैं। इसके अलावा आप सांभर के साथ 2-3 इडली या फिर उत्तपम खा सकते हैं। आप चाहें तो सूजी या फिर ओट्स का पोहा खा सकते हैं। हरी चटनी के साथ पनीर बेसन चीला भी खा सकते हैं।

4/7

1 से 2 बजे के बीच करें लंच

दिन के खाने के लिए आप एक रोटी के साथ सब्जी और सलाद खा सकते हैं। इसके अलावा दूसरे ऑप्शन में एक रोटी के साथ एक कटोरी पनीर या अंडा भुर्जी और सलाद ले सकते हैं। अगर कुछ हल्का खाने का मन हो तो पनीर सलाद खा सकते हैं। इसके अलावा एक ऑप्शन चावल के साथ राजमा, छोले, मटर पनीर, दाल, सांभर के साथ सलाद खा सकते हैं।

5/7

4:30-5 बजे के बीच खाएं स्नैक्स

अक्सर शाम होते-होते सभी की डायट खराब हो जाती है। लेकिन आप ये न करें। शाम की भूख को शांत करने के लिए एक मुट्ठी मखाना, मूंगफली, भुने चने में से किसी एक चीज को खा सकते हैं। या फिर आप एक कटोरी मुरमुरे भी खा सकते हैं। ज्यादा भूख लगे तो 3 से 5 उबले अंडे का सफेद भाग खा लें।

6/7

7 बजे तक करें डिनर

दिन की आखिरी मील यानी डिनर 7 बजे तक कर लें। रात के खाने में आप सब्जियों की खिचड़ी या दलिया ले सकते हैं। इसके अलावा एक कटोरी घर का बना सूप पी लें। या फिर पनीर के साथ कुछ सब्जियों को स्टिर फ्राई करके खाएं। नॉनवेज खाते हैं तो ग्रिल्ड चिकन या चिकन टिक्का के साथ सलाद खा सकते हैं।

7/7

फास्टिंग के समय क्या खाएं

जिस समय पर आप फास्टिंग कर रहे हैं उस समय पानी, ग्रीन टी, ब्लैक कॉफी, छाछ पी सकते हैं।