पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। बुर्किना फासो 2024 में भी पहले स्थान पर बना हुआ था। वैश्विक स्तर पर होने आतंकवाद से होने वाली सभी मौतों में एक चौथाई मौतें बुर्किना फासो में हुईं थी।
ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 में आतंकवाद से प्रभावित देशों की लिस्ट में पाकिस्तान विश्व भर में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पाक में 2023 में 517 आतंकी हमलों की संख्या 2024 में दोगुनी होकर 1099 तक पहुंच गई है।
सीरिया दुनिया के सबसे अशांत क्षेत्रों में से एक है। गृह युद्ध की मार झेल रहे देश में बीते साल हुए सैन्य तख्तापलट की वजह से अशांति फैली रही और यह इस सूची में तीसरे पायदान पर है।
माली के जुंटा द्वारा जनवरी 2024 में तुआरेग अलगाववादी विद्रोहियों के साथ 2015 के शांति समझौते को समाप्त करने के बाद संघर्षग्रस्त पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र को और अधिक अस्थिरता का सामना करना पड़ रहा है। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में यह चौथे पायदान पर है।
अफीक्री देश माली आतंकवाद से बुरी तरह प्रभावित है। यह सूची में पांचवें नंबर पर है।
अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश में बीते कुछ सालों में आतंकवाद बढ़ता जा रहा है। नाइजीरिया लिस्ट में छठे नंबर पर है।
सोमालिया में कई समानांतर संघर्ष होते रहते हैं। देश के बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखने वाले सशस्त्र समूह अल-शबाब और सरकारी बलों के बीच सशस्त्र संघर्ष चल रहा है। साथ ही, सत्ता और जमीन के लिए लड़ रहे विभिन्न कबीलों के बीच हिंसक संघर्ष भी हो रहे हैं। देश में बेतहाशा गरीबी भी है। यह सूची में सातवें स्थान पर है।
इजरायल 2024 में पूरे साल हमास के साथ जंग में उलझा रहा। इस दौरान कई सैनिकों को खोने के अलावा इजरायल ने आम लोगों को भी खोया।
कई सालों तक इस सूची में शीर्ष पर रहने वाला अफगानिस्तान इस बार नौवें नंबर पर है।
भारत सीमा पार आतंकवाद का सामना कर रहा है। इस सूची में भारत 14वें पायदान पर है। वहीं भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो इस सूची में बांग्लादेश 35वें और चीन 49वें नंबर पर है।