750 plus runs in an IPL edition Sai Sudharsan becomes 5th player to do so most runs in an IPL Season Virat Kohli at Top साई सुदर्शन का भौकाली प्रदर्शन, विराट कोहली और जोस बटलर जैसे दिग्गजों के क्लब में हो गई एंट्री, देखें लिस्ट
Hindi Newsफोटोखेलसाई सुदर्शन का भौकाली प्रदर्शन, विराट कोहली और जोस बटलर जैसे दिग्गजों के क्लब में हो गई एंट्री, देखें लिस्ट

साई सुदर्शन का भौकाली प्रदर्शन, विराट कोहली और जोस बटलर जैसे दिग्गजों के क्लब में हो गई एंट्री, देखें लिस्ट

IPL के एक सीजन में 750 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में साई सुदर्शन का नाम शामिल हो गया है। उनसे पहले कौन-कौन ये कारनामा कर चुका है, उनके बारे में जान लीजिए।

Vikash GaurSat, 31 May 2025 09:32 AM
1/6

साई सुदर्शन का करिश्मा

भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आईपीएल में एक करिश्मा कर दिखाया है। वे इस लीग में उन बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने एक सीजन में 750 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली, जोस बटलर, शुभमन गिल और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है।

2/6

विराट कोहली का बवंडर

विराट कोहली आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वे 750 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2016 में आरसीबी के लिए 973 रन बनाए थे।

3/6

गिल ने किया था कमाल

शुभमन गिल आईपीएल में 750 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और वे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 2023 में 890 रन गुजरात टाइटन्स के लिए बनाए थे।

4/6

बटलर का दिखा जलवा

2022 के सीजन में जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 863 रन बनाए थे। वे एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे पायदान पर विराजमान हैं।

5/6

वॉर्नर का भौकाल

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर का नाम आईपीएल में 750 से ज्यादा रन या सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 848 रन 2016 में बनाए थे।

6/6

सुदर्शन का दमदार प्रदर्शन

साई सुदर्शन का नाम इस क्लब में शामिल हो गया है। वे पांचवें ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने 750 से ज्यादा रन एक सीजन में बनाए हैं। 2025 में गुजरात टाइटन्स के लिए उन्होंने 759 रन बनाए हैं।