AUS vs SA 5 Players To Watch Out For In WTC Final 2025 Travis Head Steve Smith Pat Cummins Temba Bavuma Kagiso Rabada AUS vs SA: आज ये 5 खिलाड़ी WTC फाइनल में काटेंगे गदर! अपने दम पर पलट सकते हैं मैच का पासा
Hindi NewsफोटोखेलAUS vs SA: आज ये 5 खिलाड़ी WTC फाइनल में काटेंगे गदर! अपने दम पर पलट सकते हैं मैच का पासा

AUS vs SA: आज ये 5 खिलाड़ी WTC फाइनल में काटेंगे गदर! अपने दम पर पलट सकते हैं मैच का पासा

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-2025 का फाइनल खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन है। साउथ अफ्रीकी टीम पहली बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में उतरेगी। चलिए, आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो आज फाइनल में गदर काट सकते हैं।

Md.Akram Wed, 11 June 2025 12:01 AM
1/5

ट्रैविस हेड

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड पर सबकी नजरें होंगी। वह गेम चेंजर हैं। वह अपना दिन होने पर अकेले मैच का पासा पलट सकते हैं। हेड ने पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक जड़ा था। वह डब्ल्यूटीसी 2023-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सातवें नंबर पर हैं। उन्होंने तीसरे चक्र में अब तक 19 टेस्ट मैचों में 1177 रन बनाए हैं।

2/5

स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी फाइनल में साउथ अफ्रीका के लिए बड़ा खतरा होंगे। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खोई हुई फॉर्म हासिल की। स्मिथ ने भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पिछले फाइनल में सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने डब्ल्यूटीसी के तीसरे चक्र में 19 टेस्ट में 1324 रन बटोरे हैं और छठे स्थान पर हैं।

3/5

पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस की लगातार दूसरी डब्ल्यूटीसी खिताब जीतने पर नजर होगी। उनकी कप्तानी और गेंदबाजी कमाल की रही है। वह तीसरे चक्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 17 टेस्ट में 73 शिकार किए हैं। उन्होंने पांच फाइफर लिए और चार मर्तबा चार विकेट हॉल हासिल किया।

4/5

टेम्बा बावुमा

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ऑस्ट्रेलिया की नाक में दम कर सकते हैं। उनमें बड़ी पारी खेलने का माद्दा है। यह बावुमा के करियर का सबसे बड़ा मैच होगा। वह अच्छा प्रदर्शन करके इतिहास रचने की फिराक में होंगे। बावुमा ने डब्ल्यूटीसी 2023-25 में 7 टेस्ट मैचों में 609 रन बटोरे हैं। उनका औसत 60.90 का है। उन्होंने इस दौरान दो शतक और चार अर्धशतक ठोके।

5/5

कगिसो रबाडा

साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा खतरनाक गेंदबाज हैं। वह अकेले ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस करने में सक्षम हैं। स्टार पेसर ने डब्ल्यूटीसी के तीसरे चक्र में 10 टेस्ट मैचों में 47 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने तीन बार पांच विकेट हॉल लिया।