Highest Win Percentage as Captain in WTC History Virat Kohli at 2nd Temba Bavuma Pat Cummins WTC के इतिहास में किस कप्तान है सबसे ज्यादा जीत का प्रतिशत? विराट कोहली टॉप-2 में; नंबर-1 का नाम रह जाएंगे दंग
Hindi NewsफोटोखेलWTC के इतिहास में किस कप्तान है सबसे ज्यादा जीत का प्रतिशत? विराट कोहली टॉप-2 में; नंबर-1 का नाम रह जाएंगे दंग

WTC के इतिहास में किस कप्तान है सबसे ज्यादा जीत का प्रतिशत? विराट कोहली टॉप-2 में; नंबर-1 का नाम रह जाएंगे दंग

वर्ल्ड टेस्ट के सबसे सफल कप्तानों की बात की जाए तो इसमें पैट कमिंस और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के नाम आते हैं। मगर इस लिस्ट में पहले नंबर पर एक ऐसा खिलाड़ी है जिसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता।

Lokesh KheraSun, 15 June 2025 01:29 PM
1/5

WTC के इतिहास के सबसे सफल कप्तान

वर्ल्ड टेस्ट के सबसे सफल कप्तानों की बात की जाए तो इसमें पैट कमिंस और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के नाम आते हैं। मगर इस लिस्ट में पहले नंबर पर एक ऐसा खिलाड़ी है जिसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता। आईए एक नजर डालते हैं WTC के इतिहास में सबसे अधिक जीत का प्रतिशत रखने वाले कप्तानों की लिस्ट पर-

2/5

विराट कोहली टॉप-2 में

WTC के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में विराट कोहली का नाम दूसरे नंबर पर आता है। उन्होंने 22 मैचों में कप्तानी करने के बाद उनका जीत का प्रतिशत 64 का रहा है। हालांकि वह कप्तान के बाद अब इस फॉर्मेट को भी अलविदा कह चुके हैं।

3/5

बेन स्टोक्स चौथे नंबर पर

बेन स्टोक्स का भी WTC में जीत का प्रतिशत 59 का है। इस इंग्लिश कप्तान में WTC में 29 मैचों में कप्तानी की है।

4/5

पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया को दो बार WTC फाइनल में पहुंचाने वाले और एक बार खिताब जीताने वाले कप्तान पैट कमिंस 59 का जीत प्रतिशत लिए लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।

5/5

टेंबा बावुमा का कोई सानी नहीं

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीतने वाले टेंबा बावुमा का इस लिस्ट में कोई सानी नहीं है। वह 90 के जीत के प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर हैं। उन्होंने अभी तक 10 मैचों में कप्तानी की है और वह एक भी नहीं हारे हैं। उन्होंने इस दौरान 9 मैच जीते हैं, वहीं एक ड्रॉ रहा है।