ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स मैच में अर्धशतक जमाया। एलएसजी के कप्तान और विकेटकीपर पंत ने 49 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। पंत आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले विकेटकीपर की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दिनेश कार्तिक को पछाड़ दिया है। पंत के खाते में फिलहाल 106 पारियों में 150 सिक्स हैं।
पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उन्होंने आईपीएल में 214 पारियों में 147 छक्के ठोके। कार्तिक अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मेंटोर हैं।
आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे अधिक अधिक सिक्स उड़ाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलने वाले धोनी ने 230 पारियों में 230 छक्के मारे हैं।
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसन फेहरिस्त में चौथे पायदान पर हैं। वह विकेटकीपर के रूप में 107 पारियों में 145 छक्के लगा चुके हैं।
सूची में केएल राहुल पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक विकेटकीपर के तौर पर 75 पारियों में 137 सिक्स ठोके हैं। राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा हैं।