List of Virat Kohli Runs against each team in IPL History RCB Star Batter did achieve this unique feat IPL में कोहली ने किस टीम के खिलाफ कितने रन बनाए? देखिए पूरी लिस्ट, कोई और नहीं कर सका ये अनोखा कारनामा
Hindi NewsफोटोखेलIPL में कोहली ने किस टीम के खिलाफ कितने रन बनाए? देखिए पूरी लिस्ट, कोई और नहीं कर सका ये अनोखा कारनामा

IPL में कोहली ने किस टीम के खिलाफ कितने रन बनाए? देखिए पूरी लिस्ट, कोई और नहीं कर सका ये अनोखा कारनामा

विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 8509 रन बनाए हैं, जो सर्वाधिक हैं। कोहली ने किस टीम के खिलाफ कितने रन बनाए हैं? यहां पूरी लिस्ट देखिए। उन्होंने अनोखा कारनामा अंजाम दिया। वह आईपीएल में चार टीमों के विरुद्ध एक हजार प्लस रन बनाने वाले इकलौते प्लेयर हैं।

Md.Akram Sat, 17 May 2025 05:05 PM
1/10

चेन्नई सुपर किंग्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे ज्यादा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ बनाए हैं। उन्होंने चेन्नई के विरुद्ध 34 पारियों में 38.20 की औसत से 1146 रन जुटाए।

2/10

दिल्ली फ्रेंजाइजी

लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) है। कोहली ने दिल्ली फ्रेंजाइजी के खिलाफ 30 पारियों में 1130 रन जोड़ा, जिसमें 49.13 का औसत रहा।

3/10

पंजाब फ्रेंजाइजी

विराट का पंजाब किंग्स के खिलाफ भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने पंजाब फ्रेंजाइजी के सामने 34 पारियों में 36.80 की औसत से 1104 रन जोड़े।

4/10

केकेआर

विराट ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 32 पारियों में 40.84 की औसत से 1021 रन बनाए। वह आईपीएल 2025 के दौरान केकेआर के विरुद्ध एक हजारी बने थे।

5/10

मुंबई इंडियंस

फेहरिस्त में पांचवां नंबर मुंबई इंडियंस (MI) का है। कोहली ने मुंबई के सामने 34 पारियों में 922 रन बटोरे हैं। उनका एमआई के खिलाफ 32.92 का औसत है।

6/10

राजस्थान रॉयल्स

कोहली ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के विरुद्ध 896 रन जोड़े हैं। उन्होंने राजस्थान टीम के सामने 32 पारियां खेलीं, जिसमें 35.84 का औसत रहा।

7/10

सनराइजर्स हैदराबाद

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 23 पारियों में 36.28 की औसत से 762 रन बनाए हैं।

8/10

गुजरात टाइटंस

सूची में गुजरात टाइटंस (GT) आठवें पायदान पर है। विराट कोहली ने जीटी के सामने 6 पारियों में 351 रन जुटाए, जिसमें 87.75 का औसत है।

9/10

लखनऊ सुपर जायंट्स

विराट ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के विरुद्ध 27.80 की औसत से 139 रन बनाए हैं। उन्होंने एलएसजी के खिलाफ पांच पारियां खेली हैं।

10/10

इनके खिलाफ भी बनाए रन

कोहली ने डेक्कन चार्जर्स, गुजरात लायंस, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, पुणे वॉरियर्स इंडिया, कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ क्रमश: 306, 283, 271, 128, 50 रन बनाए। यह पांच टीम अब आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं।