Rohit Sharma stands on the threshold of triple century of sixes in IPL History Chris Gayle holds the record top 5 list रोहित शर्मा छक्कों के तिहरा शतक की दहलीज पर खड़े, क्रिस गेल के नाम रिकॉर्ड; देखें टॉप-5 लिस्ट
Hindi Newsफोटोखेलरोहित शर्मा छक्कों के तिहरा शतक की दहलीज पर खड़े, क्रिस गेल के नाम रिकॉर्ड; देखें टॉप-5 लिस्ट

रोहित शर्मा छक्कों के तिहरा शतक की दहलीज पर खड़े, क्रिस गेल के नाम रिकॉर्ड; देखें टॉप-5 लिस्ट

रोहित शर्मा आईपीएल में अभी तक 298 छक्के लगा चुके हैं। वह छक्कों के तिहरा शतक से मात्र दो कदम दूर है। अगर वह ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो वह गेल के बाद 300 के क्लब में शामिल होने वाले दूसरे खिलाड़ी बनेंगे।

Lokesh KheraFri, 30 May 2025 12:11 PM
1/5

क्रिस गेल के नाम रिकॉर्ड

IPL में बेशूमार नाम कमाने वाले वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम इस रंगारंग लीग में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। गेल ने 142 मैचों में 357 छक्के लगाए हैं। उनके अलावा अभी तक कोई 300 छक्कों का आंकड़ा नहीं छू पाया है।

2/5

रोहित शर्मा तिहरा शतक की दहलीज पर

मुंबई को 5 बार चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में 270 मैचों में 298 छक्के हैं। वह 2 छक्के लगाते ही IPL में 300 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले मात्र दूसरे बल्लेबाज बनेंगे।

3/5

कोहली से पीछे धोनी

IPL 2025 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी विराट कोहली से भी पीछे हैं। जी हां, धोनी ने आईपीएल के इतिहास में अभी तक 264 छक्के लगाए हैं।

4/5

एबी डी विलियर्स

रॉयल चैलेंजर्स के पूर्व विस्टफोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स भी इस लिस्ट में शुमार हैं। साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी के नाम आईपीएल में 251 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है।

5/5

विराट कोहली

विराट कोहली IPL में अभी तक 266 मैचों में 291 छक्के जड़ चुके हैं। रोहित शर्मा की तरह कोहली भी तिहरा शतक की दहलीज पर हैं। कोहली को 300 छक्के पूरे करने के लिए 9 बड़े शॉट्स चाहिए।