वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के दौरान अगर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो वह इंग्लैंड के जो रूट हैं। इस दौरान रूट ने 22 टेस्ट की 40 पारियों में 1968 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और इतने ही अर्धशतक निकले हैं।
डब्लूटीसी 2023-25 के दौरान सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वालों में भारत के यशस्वी जायसवाल दूसरे नंबर पर हैं। जायसवाल ने इस दौरान 19 टेस्ट की 36 पारियों में 1798 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं। जायसवाल डब्लूटीसी 2023-25 के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 ही नहीं, टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में भी इकलौते भारतीय हैं। यहां तक कि टॉप 20 की लिस्ट में भी उनके अलावा भारत से सिर्फ शुभमन गिल हैं।
लिस्ट में इंग्लैंड के बेन डकेट तीसरे नंबर हैं। उन्होंने डब्लूटीसी 2023-25 के दौरान 22 टेस्ट की 41 पारियों में 1470 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 8 अर्धशतक जड़े।
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंन इस दौरान 17 टेस्ट की 29 पारियों में 1463 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं।
डब्लूटीसी 2023-25 के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा पांचवें नंबर पर हैं। इस दौरान उन्होंने 20 टेस्ट की 39 पारियों में 1428 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।