आईपीएल 2025 में अब तक सबसे लंबा छक्का मारने का कारनामा हेनरिक क्लासेन ने अंजाम दिया है। सनराजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का हिस्सा क्लासेन ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के सामने 107 मीटर का सिक्स ठोका था।
लिस्ट में दूसरे नंबर पर एसआरएच के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं। अभिषेक ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के विरुद्ध 106 मीटर का छक्का उड़ाया था।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के ओपनर फील साल्ट ने 105 मीटर का सिक्स लगाया है। उन्होंने यह कमाल गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध किया था।
सनराजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रैविस हेड भी 105 का सिक्स जमा चुके हैं। हेड ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ ऐसा किया था।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के उपकप्तान निकोलस पूरन फेहरिस्त में पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सामने 102 मीटर का सिक्स मारा था।
एसआरएच का हिस्सा अनिकेत वर्मा छठे स्थान पर हैं। अनिकेत ने दिल्ली कैपिलटल्स के खिलाफ 102 मीटर का सिक्सा लगाया था।