Who has the Highest Individual Score in ICC Champions Trophy Two Indians in the Top 5 List Including Sachin Tendulkar चैंपियंस ट्रॉफी में किसने खेली सबसे बड़ी पारी? टॉप-5 में सचिन तेंदुलकर समेत दो भारतीय
Hindi Newsगैलरीखेलचैंपियंस ट्रॉफी में किसने खेली सबसे बड़ी पारी? टॉप-5 में सचिन तेंदुलकर समेत दो भारतीय

चैंपियंस ट्रॉफी में किसने खेली सबसे बड़ी पारी? टॉप-5 में सचिन तेंदुलकर समेत दो भारतीय

  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर्स की टॉप-5 लिस्ट में दो भारतीय हैं। जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका का एक-एक प्लेयर है। वहीं, शीर्ष पर न्यूजीलैंड का खिलाड़ी है।

Md.Akram Tue, 28 Jan 2025 05:14 PM
1/5

नाथन एस्टल

न्यूजीलैंड के पूर्व ओपनर नाथन एस्टल के नाम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। एस्टल ने 2004 में द ओवल स्टेडियम में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ 151 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए थे। उन्होंने 13 चौके और 6 सिक्स मारे थे।

2/5

एंडी फ्लावर

जिम्बाब्वे के पूर्व धाकड़ क्रिकेटर एंडी फ्लावर चैंपियंस ट्रॉफी में 164 गेंदों में 145 रन की पारी खेल चुके हैं। उन्होंने 2002 में यह कारनामा कोलंबो में भारत के खिलाफ अंजाम दिया था। फ्लावर के बल्ले से 13 चौके निकले थे।

3/5

सौरव गांगुली

लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली हैं। उन्होंने साल 2020 में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 142 गेंदों में नाबाद 141 रन बनाए थे। उन्होंने नैरोबी के मैदान पर 11 चौके और 6 छक्के ठोके थे।

4/5

सचिन तेंदुलकर

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी में 128 गेंदों में 141 रन की पारी खेली थी। सचिन ने यह कमाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। उन्होंने ढाका के मैदान पर कंगारुओं के सामने 13 चौके मारे और 3 सिक्स उड़ाए।

5/5

ग्रीम स्मिथ

फेहरिस्त में पांचवें पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ हैं। स्मिथ ने 2009 में सेंचुरियन के मैदान पर इंग्लैंड के विरुद्ध 134 गेंदों में 141 रन जुटाए थे। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके जड़े थे।