Suzuki Car Price List In Pakistan पाकिस्तान में कितने की मिलती हैं ऑल्टो, स्विफ्ट, वैगनआर? कीमतें आपके होश उड़ा देंगी!
Hindi Newsफोटोपाकिस्तान में कितने की मिलती हैं ऑल्टो, स्विफ्ट, वैगनआर? कीमतें आपके होश उड़ा देंगी!

पाकिस्तान में कितने की मिलती हैं ऑल्टो, स्विफ्ट, वैगनआर? कीमतें आपके होश उड़ा देंगी!

  • ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारत दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा बाजार नजर आता है। हालांकि, आपको ये जानकर हैरत होगी कि भारत में बिकने वाली मारुति ऑल्टो जैसी कार पाकिस्तान में बहुत ज्यादा कीमत में मिल रही है। चलिए आज इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।

Narendra JijhontiyaWed, 19 March 2025 02:39 PM
1/7

भारत और पाकिस्तान में ऑल्टो की कीमत

मारुति ऑल्टो K10 की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.23 लाख रुपए है। जबकि पाकिस्तान में इसकी कीमत 23.31 लाख रुपए है। यानी पाकिस्तान में ये कार भारत की तुलना में 5.51 गुना ज्यादा महंगी है। बता दें कि पाकिस्तान में मारुति नहीं बल्कि सुजुकी अपनी कार बेचती है। इसकी लाइनअप में वैगनआर, स्विफ्ट जैसे मॉडल भी शामिल हैं। वहीं, एवरी, रवि और कल्टस जैसे कुछ अलग मॉडल भी मिलते हैं।

2/7

भारत और पाकिस्तान में ऑल्टो की कीमत

मारुति ऑल्टो K10 की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.23 लाख रुपए है। जबकि पाकिस्तान में इसकी कीमत 23.31 लाख रुपए है। यानी पाकिस्तान में ये कार भारत की तुलना में 5.51 गुना ज्यादा महंगी है।

3/7

पाकिस्तान में सुजुकी बेचती है कार

बता दें कि पाकिस्तान में मारुति नहीं बल्कि सुजुकी अपनी कार बेचती है। इसकी लाइनअप में वैगनआर, स्विफ्ट जैसे मॉडल भी शामिल हैं। वहीं, एवरी, रवि और कल्टस जैसे कुछ अलग मॉडल भी मिलते हैं।

4/7

दोनों देशों की करेंसी में कितना अंतर

इन कारों की कीमतों के अंतर को जानने से पहले ये भी समझना होगा कि भारत की करेंसी पाकिस्तान की तुलना में काफी मजबूत है। यानी हमारा 1 रुपया, पाकिस्तान के 3.21 पाकिस्तान रुपए के बराबर है। यानी अगर आप पाकिस्तान में भारतीय रुपए से ऑल्टो K10 खरीदते हैं, तो इसके लिए आपको 7.26 लाख रुपए खर्च करने होंगे। यानी भारत की तुलना में 3 लाख रुपए से ज्यादा है।

5/7

दोनों देशों की कारों में भी अंतर

भारत और पाकिस्तान में बिकने वाले एक जैसे मॉडल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में भी बड़ा अंतर है। जैसे पाकिस्तान में आज भी पुरानी ऑल्टो बेची जा रही है। इसमें महज 600cc का इंजन मिलता है। जबकि भारत में न्यू नॉर्म्स के हिसाब से ऑल्टो 800 को बंद कर दिया है। यहां ऑल्टो K10 बेची जाती है, जिसमें 1.0 लीटर का इंजन मिलता है।

6/7

पाकिस्तान में मिलने वाली कारों के फीचर्स

पाकिस्तान में बिकने वाले दूसरे मॉडल के फीचर्स भी भारतीय बाजार में मिलने वाली कारों की तुलना में काफी कम है। भारत में 6 एयरबैग को स्टैंडर्ड कर दिया गया है। जिसके बाद कई ऑटोमेकर लगातार अपनी 6 एयरबैग दे रहे हैं। जबकि, पाकिस्तान में सेफ्टी को लेकर अभी भी ऐसे कोई नियम नहीं है।

7/7

भारत और पाकिस्तान में कारों की कीमतें

ऑल्टो (AGS) की पाकिस्तान में कीमत (PKR) 23.31 लाख है। जबकि पाकिस्तान में भारतीय रुपए में कीमत 7.26 लाख है। इसकी भारत में कीमत (INR) 4.23 लाख है। वहीं दोनों का अंतर (INR) 3.03 लाख है। EVERY की पाकिस्तान में कीमत (PKR) 27.49 लाख है। जबकि पाकिस्तान में भारतीय रुपए में कीमत 8.56 लाख है। वैगनआर (AGS) की पाकिस्तान में कीमत (PKR) 32.14 लाख है। जबकि पाकिस्तान में भारतीय रुपए में कीमत 10 लाख है। इसकी भारत में कीमत (INR) 5.65 लाख है। वहीं दोनों का अंतर (INR) 4.35 लाख है।