BJP to Organize Yoga Programs on International Yoga Day at Mandal Level भाजपा मंडल स्तर पर करेगी विश्व योग दिवस का आयोजन, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBJP to Organize Yoga Programs on International Yoga Day at Mandal Level

भाजपा मंडल स्तर पर करेगी विश्व योग दिवस का आयोजन

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विश्व योग दिवस (21 जून) के अवसर पर

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 15 June 2025 08:30 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा मंडल स्तर पर करेगी विश्व योग दिवस का आयोजन

लखनऊ, विशेष संवाददाता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विश्व योग दिवस (21 जून) के अवसर पर मंडल स्तर पर योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित करेगी। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने विभाग व प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व सहसंयोजकों के साथ आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक की। धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व योग दिवस पर मंडल स्तर पर योगाभ्यास के कार्यक्रम करेगी। प्रकोष्ठों और विभागों के माध्यम से भी जनमानस को योग से जोड़ने के प्रयास होंगे। शिक्षक, चिकित्सक, रेहड़ी-पटरी विक्रेता, व्यापारी, अधिवक्ता, कामगार, मजदूर, उद्यमी, कलाकार सहित विभिन्न व्यावसायिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पार्टी के विभाग व प्रकोष्ठ योग शिवर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि नवाचार और स्थानीय सहभागिता के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रमों की तैयारी करें। ‘योग से निरोग का संदेश हर नागरिक तक पहुंचे, यह हमारा लक्ष्य होना चाहिए। धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय शास्वत संस्कृति का संवाहक बनकर योग को विश्वव्यापी एवं लोकव्यापी बनाया है। यह हम सभी भारतवासियों के लिए यह गर्व की बात है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।