These are 13 kids of Elon Musk their names ages and mothers details ये हैं एलन मस्क के 13 बच्चे, सभी के अनोखे नाम; एक ने तोड़ा नाता और बदल लिया जेंडर
Hindi Newsफोटोये हैं एलन मस्क के 13 बच्चे, सभी के अनोखे नाम; एक ने तोड़ा नाता और बदल लिया जेंडर

ये हैं एलन मस्क के 13 बच्चे, सभी के अनोखे नाम; एक ने तोड़ा नाता और बदल लिया जेंडर

  • मस्क कुल 13 बच्चों के पिता हैं। उनकी पहली पत्नी जस्टिन विल्सन से छह बच्चे हैं, पूर्व प्रेमिका ग्राइम्स से तीन, न्यूरालिंक की कार्यकारी शिवोन जिलिस से दो और एशले सेंट क्लेयर से एक बच्चा है।

Amit KumarWed, 19 Feb 2025 05:21 PM
1/10

ये हैं एलन मस्क के 13 बच्चे

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क अपने कारनामों के अलावा, अपनी व्यक्तिगत जिंदगी के लिए भी चर्चा में रहते हैं। उनके परिवार को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। मस्क कुल 13 बच्चों के पिता हैं, जो अलग-अलग रिश्तों से हुए हैं। उनकी पहली पत्नी जस्टिन विल्सन से छह बच्चे हैं, पूर्व प्रेमिका ग्राइम्स से तीन, न्यूरालिंक की कार्यकारी शिवोन जिलिस से दो और रिपोर्ट के अनुसार, लेखिका एशले सेंट क्लेयर से एक बच्चा है। मस्क ने अक्सर वैश्विक जनसंख्या में कमी के बारे में अपनी चिंताओं को व्यक्त किया है और अधिक बच्चों को जन्म देने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उनका मानना है कि ज्यादा दिमाग वाले व्यक्तियों को जनसंख्या संकट से निपटने में मदद के लिए अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए। आइए मस्क के बच्चों और उनकी माताओं व उम्र के जुड़े सवालों के जवाब ढूंढ़ते हैं।

2/10

नेवादा अलेक्जेंडर मस्क

एलन मस्क और कनाडाई लेखिका जस्टिन विल्सन ने जनवरी 2000 में शादी की और 2002 में उनके बेटे नेवादा अलेक्जेंडर मस्क का जन्म हुआ। लेकिन नेवादा की मृत्यु मात्र 10 सप्ताह की उम्र में अचानक शिशु मृत्यु सिंड्रोम (एसआईडीएस) से हो गई।

3/10

ग्रिफिन और विवियन मस्क (2004)

अपने पहले बच्चे को खोने के बाद, मस्क और विल्सन ने अपने परिवार को बढ़ाने के लिए IVF का सहारा लिया। अप्रैल 2004 में, उनके जुड़वां बच्चे ग्रिफिन और विवियन मस्क हुए, जो अब 20 साल के हैं। विवियन ने कानूनी रूप से अपना नाम और लिंग पहचान बदलवाई और मस्क से संबंध खत्म कर लिए।

4/10

काई, सैक्सन और डेमियन मस्क

मस्क और विल्सन के तीन बच्चे भी 2006 में IVF के ज़रिए हुए, काई, सैक्सन और डेमियन। 19 वर्षीय ये बच्चे ज़्यादातर लोगों की नजरों से दूर रहते हैं। 2008 में मस्क का विल्सन से तलाक हो गया।

5/10

X AE A-XII मस्क

मस्क ने 2018 में कनाडाई सिंगर ग्रिम्स को डेट करना शुरू किया। मई 2020 में उनका एक बेटा हुआ, जिसका नाम X AE A-XII था। कैलिफोर्निया कानून के कारण उसका नाम बदल दिया गया, क्योंकि कानून "Æ" या "XII" जैसे कुछ अक्षरों की अनुमति नहीं देता है। बच्चा वर्तमान में 4 साल का है। सितंबर 2021 में मस्क और ग्रिम्स अलग हो गए और तब से वे बच्चों की कस्टडी वाले विवाद में उलझे हुए हैं।

6/10

एक्सा डार्क साइडरेल मस्क

मार्च 2022 में, ग्रिम्स ने वैनिटी फेयर को बताया कि दिसंबर 2021 में सरोगेसी के जरिए उनकी और मस्क की पहली बेटी एक्सा डार्क साइडरेल मस्क का जन्म हुआ। एक्सा का सरनेम वाई (Y) है और वह अब तीन साल की हो गई है। इंटरव्यू में, ग्रिम्स ने मस्क को अपना "बॉयफ्रेंड" बताया, लेकिन बाद में ट्विटर पर स्पष्ट किया कि वे अलग हो गए हैं। मार्च 2023 में, उन्होंने शेयर किया कि उनकी बेटी को "Y" या "Why" के नाम से जाना जाता है, हालांकि सरकार इस प्रतीक को मान्यता नहीं देगी।

7/10

स्ट्राइडर और एज्योर

नवंबर 2021 में, न्यूरालिंक की निदेशक शिवोन जिलिस के साथ मस्क के जुड़वा बच्चे हुए। वे अब दो साल के हैं। दंपति ने जुड़वा बच्चों के नाम बदलने के लिए एक याचिका दायर की ताकि उनमें उनके पिता और माता दोनों के अंतिम नाम शामिल हों। टेक्सास के एक न्यायाधीश द्वारा मई 2022 में परिवर्तन को मंजूरी दिए जाने के बाद सितंबर 2023 में स्ट्राइडर और एज्योर नाम का खुलासा किया गया।

8/10

टेक्नो मैकेनिकस

सितंबर 2023 में प्रकाशित वाल्टर इसाकसन की जीवनी, एलन मस्क के अनुसार, मस्क और ग्रिम्स ने जून 2022 में टेक्नो मैकेनिकस नाम के तीसरे बच्चे का खुलासा किया। उन्होंने बच्चे को "ताऊ" (Tau) निकनेम दिया। बच्चा काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर रहता है।

9/10

2024 की शुरुआत में पैदा अज्ञात बच्चा

मस्क ने पेज सिक्स नामक पोर्टल को बताया था कि 2024 की शुरुआत में उनका एक और बच्चा हुआ। ये मस्क का 12वां बच्चा था। हालांकि, उस समय बच्चे का नाम और लिंग का खुलासा नहीं किया गया था।

10/10

लेखिका एशले सेंट क्लेयर से बच्चा 

फरवरी 2025 में, लेखिका एशले सेंट क्लेयर ने दावा किया कि वे और मस्क कुछ महीने पहले माता-पिता बने हैं। एलन मस्क के बच्चों को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। हालांकि, वे अपने निजी जीवन को लेकर कम ही जानकारी सार्वजनिक करते हैं।