Monsoon Arrives in PDDU Nagar Heavy Rain Brings Relief Amid Humidity and Power Cuts बारिश के बाद पारा गिरने से मौसम हुआ सुहाना, मिली राहत, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsMonsoon Arrives in PDDU Nagar Heavy Rain Brings Relief Amid Humidity and Power Cuts

बारिश के बाद पारा गिरने से मौसम हुआ सुहाना, मिली राहत

Chandauli News - चंदौली, सकलडीहा, कमालपुर सहित विभिन्न इलाकों में हुई बारिश बारिश के कारण कस्बा के स्टेशन मार्ग पर भारी जलभरॉवबारिश के कारण कस्बा के स्टेशन मार्ग पर भा

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीWed, 18 June 2025 03:21 AM
share Share
Follow Us on
बारिश के बाद पारा गिरने से मौसम हुआ सुहाना, मिली राहत

पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में मानसून की दस्तक धीरे-धीरे होने लगी है। सोमवार को गरज चमक के साथ हुई बारिश के बाद मंगलवार को भी जिले के कई इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश हुई। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही बेतहाशा गर्मी और तपिश से लागों को राहत मिली है। बारिश के मौसम सुहाना हो गया वहीं धूप से भी निजात मिली। हालांकि बारिश के बाद उमस ने लोगों को परेशान किया। इसी में बिजली कटौती से भी उपभोक्ता बेहाल दिखे। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर में करीब एक बजे चंदौली, अलीनगर, सकलडीहा, कमालपुर सहित आसपास के इलाके में गरज चमक के साथ बारिश हुई।

वहीं पीडीडीयू नगर में हल्की बूंदे गिरी। मौसम में आए बदलाव से पिछले तीन दिनों में जिले के तापमान में भी चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से दोपहर तक आसमान में हल्के बादल छाए थे। दोपहर में बारिश के बाद तपिश और गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। वहीं मौसम में आए बदलाव से जो किसान धान की नर्सरी निजी साधनों से डाल चुके हैं उनके लिए राहत है। क्योंकि तेज धूप से धान की नर्सरी खराब हो रही थी और किसानों को नर्सरी झुलसने का डर सता रहा था। वहीं गर्मी और तपिश से राहत मिलने के बाद उपभोक्ता उमस से बेहाल है। इसी में ओवरलोड और ट्रिपिंग के चलते मनमानी कटौती लोग परेशान हो रहे हैं। बीएचयू के पूर्व मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पांडेय ने बताया कि मानूसन धीमी गति से बढ़ रहा है। जिससे अलग-अलग हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश हो रही है। चंदौली सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में पूरी तरह से मानसून को पहुंचने में कम से कम दो दिन का समय लग सकता है। बारिश से स्टेशन मार्ग पर जलभरॉव से परेशानी सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर में हुई बारिश के बाद कस्बे से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर जलभरॉव की स्थिति हो गयी। जलभराव के कारण राहगीरों, यात्रियों, महिलाओं और बच्चों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। व्यापारियों ने जलभरॉव की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि एक ओर जहां फोरलेन सड़क निर्माण हो रहा है और नाला अधूरा छोड़ दिया गया है। जिसके कारण मुख्य मार्ग पर जगह जगह जलभरॉव की स्थिति हो गयी है। वही दूसरी ओर कस्बा के गंदा नालों की साफ सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर लगा हुआ है। जिसके कारण तहसील, कस्बा, ब्लॉक और कॉलेज आने जाने वाले छात्र ग्रामीण और राहगीरों को काफी समस्या हो रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जलभरॉव की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।