These are the 10 largest deserts in the world कोसों दूर जिंदगी, चारों ओर रेत का समंदर; ये हैं दुनिया के 10 सबसे विशाल रेगिस्तान
Hindi Newsफोटोकोसों दूर जिंदगी, चारों ओर रेत का समंदर; ये हैं दुनिया के 10 सबसे विशाल रेगिस्तान

कोसों दूर जिंदगी, चारों ओर रेत का समंदर; ये हैं दुनिया के 10 सबसे विशाल रेगिस्तान

  • जब भी हम रेगिस्तान की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में तपती रेत, जलती धूप और पानी की कमी की छवि बनती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ रेगिस्तान ऐसे भी हैं जहां बर्फ की चादरें बिछी रहती हैं? आइए एक नजर डालते हैं दुनिया के 10 बड़े रेगिस्तानों पर...

Himanshu TiwariFri, 28 March 2025 03:04 PM
1/10

1. अंटार्कटिक रेगिस्तान

दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान अंटार्कटिका में स्थित है। यह 1.42 करोड़ वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और यहां सालभर बर्फ की मोटी चादर जमी रहती है। इसे रेगिस्तान इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां सालाना केवल 10 मिमी बारिश होती है।

2/10

2. आर्कटिक रेगिस्तान

दूसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान उत्तरी ध्रुव क्षेत्र में स्थित है। कनाडा, ग्रीनलैंड, नॉर्वे, रूस और अन्य देशों में फैला यह 1.39 करोड़ वर्ग किलोमीटर का ठंडा रेगिस्तान बर्फीली हवाओं और माइनस 40 डिग्री तापमान के लिए जाना जाता है।

3/10

3. सहारा रेगिस्तान

अफ्रीका में फैला यह रेगिस्तान 90 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह दुनिया का सबसे गर्म और सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय रेगिस्तान है। दिन में यहां का तापमान 50 डिग्री तक पहुंच जाता है, जबकि रातें बेहद ठंडी होती हैं।

4/10

4. अरब रेगिस्तान

मध्य पूर्व का यह विशाल रेगिस्तान यमन, ओमान, सऊदी अरब, इराक और जॉर्डन तक फैला है। यह 20 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और यहां कई दुर्लभ वन्यजीव भी पाए जाते हैं।

5/10

5. गोबी रेगिस्तान

चीन और मंगोलिया में फैला यह रेगिस्तान 10 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। इसका तापमान सर्दियों में माइनस 40 डिग्री और गर्मियों में 50 डिग्री तक पहुंच सकता है।

6/10

6. पटागोनियन रेगिस्तान

अर्जेंटीना और चिली में स्थित यह रेगिस्तान 6.7 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है। अटलांटिक महासागर की नमी यहां नहीं पहुंचती, जिससे यह क्षेत्र अत्यधिक शुष्क रहता है।

7/10

7. ग्रेट विक्टोरिया रेगिस्तान

ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान 6.5 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहां नमकीन झीलें, छोटी पहाड़ियां और झाड़ियों से ढके इलाके मिलते हैं।

8/10

8. कालाहारी रेगिस्तान

नामीबिया, बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका में फैला यह 5.6 लाख वर्ग किलोमीटर का रेगिस्तान अद्वितीय वन्यजीवों के लिए जाना जाता है।

9/10

9. ग्रेट बेसिन रेगिस्तान

अमेरिका के नेवादा और यूटा राज्यों में स्थित यह 4.9 लाख वर्ग किलोमीटर का रेगिस्तान सर्दियों में बर्फ से ढक जाता है।

10/10

10. सीरियन रेगिस्तान

यह रेगिस्तान सीरिया, जॉर्डन, इराक और सऊदी अरब में फैला हुआ है। यहां का ज्यादातर इलाका शुष्क और पथरीला है।