बॉलीवुड में तो कई एक्ट्रेसेस ज्यादा फीस लेती हैं, साउथ में भी कई एक्ट्रेस बहुत ज्यादा फीस लेती हैं। बताते हैं आपको साउथ की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस।
रश्मिका मंदाना ने पिछले कुछ सालों में बैक तो बैक कई हिट फिल्में दी हैं। पुष्पा 2, एनिमल, छावा जैसी फिल्में शामिल हैं। पुष्पा 2 के लिए रश्मिका ने 10 करोड़ चार्ज किए, जबकि अपकमिंग सिकंदर के लिए 13 करोड़ ले रही हैं।
साउथ की वेट्रन एक्ट्रेस तृषा काफी हिट रही हैं। वह हर फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। अपकमिंग फिल्म विश्वंभरा के लिए उन्होंने 12 करोड़ चार्ज किए हैं।
नयनतारा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया तो जवान के लिए दस करोड़ रुपए चार्ज किए। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। उन्होंने नेटफ्लिक्स को अपनी वेडिंग डाक्यूमेंट्री बेची जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपए लगायी गई।
साउथ की एक्ट्रेस सामंथा भी जाना पहचाना नाम हैं। कई हिट फिल्में कर चुकी हैं। एक फिल्म के किए एक्ट्रेस तीन से आठ करोड़ के बीच में चार्ज करती हैं।
अनुष्का भी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में हैं। वह आमतौर पर एक फिल्म के लिए छह करोड़ की फीस लेती हैं। बाहुबली 2 के लिए उन्होंने पांच करोड़ रुपए चार्ज किए।
यूं तो जाह्नवी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं लेकिन साउथ में उन्होंने देवरा के जरिए डेब्यू किया। एक फिल्म के लिए उन्होंने पांच करोड़ रुपए चार्ज किए।
साईं पल्लवी भी एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। हालांकि अब वे बॉलीवुड में रामायणा के जरिए डेब्यू कर रही हैं जिसके लिए तकरीबन 18-20 करोड़ रुपए मिलेंगे।
साउथ की फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ रुपए फीस लेती हैं।
रकुल ने न सिर्फ बॉलीवुड में काम किया है, बल्कि तमिल, तेलुगू इंडस्ट्री में भी फिल्में कर चुकी हैं। एक प्रोजेक्ट के लिए वह 2-5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
इस लिस्ट में लास्ट नाम पूजा हेगड़े का है। वह एक फिल्म के लिए 2.5 से 7 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं।