Kushinagar Agricultural Seminar Promotes Modern Techniques and Government Schemes कृषि संकल्प अभियान में किसानों को दी गई नवीन तकनीकों की जानकारी, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Agricultural Seminar Promotes Modern Techniques and Government Schemes

कृषि संकल्प अभियान में किसानों को दी गई नवीन तकनीकों की जानकारी

Kushinagar News - कुशीनगर के कोईलसवा बुजुर्ग गांव में कृषि संकल्प अभियान के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। किसानों को नवीन तकनीकों, जैविक खेती, जल संरक्षण और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। भाजपा नेता...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरMon, 2 June 2025 11:49 AM
share Share
Follow Us on
कृषि संकल्प अभियान में किसानों को दी गई नवीन तकनीकों की जानकारी

कुशीनगर। फाजिलनगर विकास खंड के कोईलसवा बुजुर्ग गांव में आयोजित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। संगोष्ठी को कृषि विज्ञान केन्द्र सरगटिया के विषय वस्तु विशेषज्ञ ऋद्धि वर्मा और कृषि वैज्ञानिक अशोक कुमार राय ने किसानों को उन्नत कृषि विधियों, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण तकनीक तथा फसल विविधीकरण आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दिया। भाजपा नेता रामबृक्ष गिरी ने अपने संबोधन में किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्र सब्सिडी योजना और प्राकृतिक खेती अभियान की जानकारी देते हुए इनका लाभ लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन एडीओ एग्रीकल्चर संजीव कुमार वर्मा ने किया तथा अध्यक्षता ग्राम प्रधान सोनी देवी ने किया। इस दौरान प्रेम सागर मिश्र, योगेन्द्र प्रसाद, रामसूरत प्रजापति, बैरिस्टर मद्धेशिया, बच्चा लाल चौहान आदि किसान उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।