15 दिसंबर को राजस्थान में शपथ ग्रहण
राजस्थान में 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

rajashthan new govt
Rajasthan CM Live Update : भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि विधायक दीया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा राजस्थान के उपमुख्यमंत्री होंगे। वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। सीएम नामित होने के बाद भजनलाल शर्मा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनकी अगुवाई वाली सरकार का 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण होगा। भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ समर्थित शर्मा (56) ने जयपुर की सांगानेर सीट 48,081 वोटों के अंतर से जीती है। वह भरतपुर जिले का रहने वाले हैं। पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रस्ताव रखा जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया। भजनलाल भाजपा के प्रदेश महासचिव हैं। उनके पास राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री है। विधायक दल की बैठक से पहले एक ग्रुप फोटो खींची गई जिसमें वह आखिरी पंक्ति में खड़े थे। गौरतलब है कि राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीट हैं जिनमें से 199 सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ और 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए गए। इस चुनाव में भाजपा को 115 सीट और कांग्रेस को 69 सीट मिलीं।
राजस्थान में 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा।
राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भजनलाल शर्मा ने कहा- पीएम मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद। नाम का प्रस्ताव रखने वालीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे जी का धन्यवाद। राजस्थान की टीम से राजस्थान की जो अपेक्षा है, हमसे, भारतीय जनता पार्टी से जो अपेक्षा है उसे हम पूरा करेंगे। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में हम राजस्थान का सर्वांगीण विकास करेंगे।
वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।
वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।
राजनाथ सिंह ने दो उप मुख्यमंत्रियों के नाम का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम होंगे।
खुद पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव दिया जिस पर सर्व सम्मति से सहमति बनी।
भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया सीएम नामित किया गया है। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी है।
बैठक में वसुंधरा राजे के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। उन्होंने हाथ में एक पर्ची ली थी। लग रहा है कि सीएम कोई और ही बन रहा है।
सीएम पद की रेस में कैलाश चौधरी के नाम को सबसे आगे माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो उनको दिल्ली से जयपुर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। लोकसभा में प्रश्न-काल के दौरान उनके कृषि मंत्रालय का प्रश्न भी लगा हुआ था। इसे बीच में छोड़कर कैलाश चौधरी जयपुर के रवाना हो गए हैं। उनके मंत्रालय के प्रश्नों का जवाब अब कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा दे रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दिल्ली में ही मौजूद हैं। उन्हें जयपुर पहुंचने के निर्देश नहीं दिए गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह एक-एक कर के विधायकों से बात कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से अलग पैटर्न पर राजस्थान के विधायक दल के नेता का चयन किए जाने की चर्चाएं हैं।
सूत्रों की मानें तो राजस्थान में डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं। इस रेस में सुनील बंसल का नाम चर्चा में है। फिलहाल, पर्यवेक्षक दीया कुमारी से वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं।
विधायक दल की बैठक से पहले नव निर्वाचित एमएलए के साथ फोटो सेशन शुरू हो गया है। पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह भी भाजपा दफ्तर पहुंचे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पर्यवेक्षकों से फोन पर बात की है। पर्यवेक्षक भाजपा विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंचे हैं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने उनका स्वागत किया।
Rajasthan CM Live : राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी सस्पेंस के बीच वसुंधरा राजे भाजपा विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश मुख्यालय पहुंच गई हैं।
Rajasthan CM Live : भाजपा द्वारा जयपुर में राज्यपाल हाउस से समय मांगा गया है। माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री शाम 5 बजे तक आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
Rajasthan CM Live : बाड़मेर से सांसद और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का नाम भी अब राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हो गया है। कैलाश चौधरी कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने के बाद सुर्खियों में आए थे। वह 2018 में बायतू से विधानसभा का चुनाव हार गए थे। हालांकि, 2019 में लोकसभा का चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री बने।
Rajasthan CM Live : भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले जयपुर के होटल ललित से इस वक्त की भाजपा पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे की मुलाकात चल रही है।
Rajasthan CM Live : राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कायम सस्पेंस के बीच आज केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के दिल्ली स्थित आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।इसके साथ ही दिल्ली आवास पर बड़े नेताओं का जमावड़ा भी होने लगा है। कैलाश चौधरी के विशेष विमान से शाम 3 बजे जयपुर पहुंचने की खबर है।
Rajasthan CM Live : राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान से पहले ही नए सीएम की सिक्योरिटी जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंच गई है। नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल काफी तेज है और भाजपा के अधिकतर विधायक प्रदेश मुख्यालय पहुंच चुके हैं।
Rajasthan CM Live : राजस्थान में मुख्यमंत्री चुनने को भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच रहे सभी विधायकों का तिलक लगाकर और गुड़ खिलाकर स्वागत किया जा रहा है।
Rajasthan CM Live : BJP पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह दो सह पर्यवेक्षकों के साथ जयपुर के ललित होटल पहुंच गए हैं। यहां कुछ देर आराम करने के बाद वह भाजपा प्रदेश कार्यालय जकर पार्टी नेताओं और नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात करेंगे और नए मुख्यमंत्री के नाम उनकी राय जानेंगे।
Rajasthan CM Live : राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जयपुर एयरपोर्ट पर पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वसुंधरा राजे भी उनके साथ मौजूद रहीं। इसके बाद राजनाथ सिंह का काफिला होटल के लिए रवाना हो गया।
Rajasthan CM Live : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे अपने काफिले के साथ BJP पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह को रिसीव करने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गई हैं।
Rajasthan CM Live : राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बने सस्पेंस के बीच आज भाजपा विधायक कालूराम मेघवाल ने कहा कि वसुंधरा राजे ही मुख्यमंत्री बनेगी। कालूराम को वसुंधरा समर्थक माना जाता है।
Rajasthan CM Live : सूत्रों के अनुसार, राजस्थान सीएम की रेस में अनीता भदेल का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। दलित समुदाय से आने वाली अनीता अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। वह वसुंधरा सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं।
Rajasthan CM Live : भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा से मीडिया कर्मियों द्वारा राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर मीणा ने कहा, "छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आपका विश्लेषण गलत निकला...सरप्राइज के लिए तैयार रहिए, राजस्थान में भी चौंकाने वाला नाम होगा।''
Rajasthan CM Live : जयपुर में हलचल के बीच कुछ विधायक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिल रहे हैं। कालीचरण सर्राफ, प्रताप सिंघवी वसुंधरा से मिलकर भाजपा दफ्तर पहुंचे हैं।
Rajasthan CM Live : भाजपा विधायकों का BJP मुख्यालय पहुंचना शुरू हो गया है। वासुदेव देवनानी, मदन दिलावर, जोराराम कुमावत, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल और मसूदा विधायक अभिषेक सिंह सहित कई विधायक पहुंचे BJP मुख्यालय पहुंच गए हैं। विधायक दल की बैठक शाम 4 बजे होगी। वहीं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि नए सीएम के नाम का ऐलान आज ही होगा।
Rajasthan CM Live : राजस्थान के भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है, विधायक दल आज शाम में निर्णय करेगा कि राजस्थान किसके हाथ में होगा। इसका निर्णय दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता करेंगे जिनके चेहरे, नाम और नीतियों के आधार पर राजस्थान की जनता ने डबल इंजन की सरकार को जनादेश दिया है। कोई विवाद नहीं है, भाजपा में सबसे बड़ा पद कार्यकर्ता का पद है। नामों पर चर्चा होती रहती है, पर निर्णय वही होगा जो हमारा आलाकमान तय करेगा।
Rajasthan CM Live : राजस्थान के मुख्यमंत्री चुनने के लिए आज भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा विधायक और पूर्व सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने दावा किया कि कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का मुख्यमंंत्री तय करने के लिए भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसी ही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विधायक दल की एक बैठक होगी। दोपहर बाद तय हो जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। तीनों पर्यवेक्षक जयपुर आ रहे हैं और विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री का फैसला करेंगे।
Rajasthan CM Live : राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, 'आज विधायक दल की बैठक है। माननीय पर्यवेक्षक आज पहुंच जाएंगे। उसके बाद बैठक होगी और शाम 5 बजे तक सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी...मैं इस (सीएम) रेस में नहीं हूं।'
Rajasthan CM Live : जयपुर में मौजूद बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ का कहना है कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। हमारे विधायक आज शाम 4:30 बजे तय करेंगे कि सीएम कौन होगा...यह राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन है।
Rajasthan CM Live : राजस्थान के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक से पहले भाजपा विधायक गोपाल शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात करने पहुंचे हैं।
Rajasthan CM Live : राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने से पहले जयपुर में पार्टी कार्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखा जा रहा है। अब से कुछ घंटों बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है।
Rajasthan CM Live : केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह आज दोपहर 12:5 से 3:45 बजे तक होटल ललित में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। दोपहर 3:45 से होटल ललित से रवाना होकर 4 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। 4 बजे से 6:30 बजे तक भाजपा विधायक दल की बैठक लेंगे। राजनाथ सिंह 6:30 बजे बीजेपी ऑफिसस से रवाना होंगे और शाम 7 बजे जयपुर हवाई अड्डे से विशेष विमान से दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। राजनाथ सिंह का रात 8:15 पर अपने आवास पर पहुंचने का कार्यक्रम है।
Rajasthan CM Live : मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी मुख्यमंत्री के नाम के साथ दो डिप्टी सीएम के नामों का ऐलान संभव माना जा रहा है। हालांकि, अंतिम फैसला शाम को होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में ही होगा।
Rajasthan CM Live : राजस्थान में नए सीएम के नाम के ऐलान को लेकर पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह मंगलवार सुबह 10:30 बजे दिल्ली के अकबर रोड से रवाना होंगे। वह सुबह 11:45 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे होटल ललित जाएंगे।
Rajasthan CM Live : भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिसे भी राजस्थान का मुख्यमंत्री चुनेंगे, सभी को उनका हर फैसला पूरी तरह मान्य होगा।
Rajasthan CM Live : भाजपा कार्यकर्ताओं और जानकारों का मानना है कि मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी पार्टी किसी गुमनाम चेहरे को मुख्यमंत्री बनाकर सभी को चौंका सकती है।