Rajasthan vidhan sabha chunav opinion poll result ABP C-voter Rajasthan election 2023 राजस्थान में किसकी बन रही सरकार? BJP-कांग्रेस को मिलेंगी इतनी सीटें, चौंकाने वाला ओपिनियन पोल रिजल्ट, Rajasthan Hindi News - Hindustan
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Rajasthan vidhan sabha chunav opinion poll result ABP C-voter Rajasthan election 2023

राजस्थान में किसकी बन रही सरकार? BJP-कांग्रेस को मिलेंगी इतनी सीटें, चौंकाने वाला ओपिनियन पोल रिजल्ट

ओपिनियन पोल के रिजल्ट के अनुसार, राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही है। राजस्थान के हाड़ौती, मेवाड़, ढुंढाड़ और मारवाड़ चारों रीजन में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस को पछाड़ती हुई दिख रही है।

Mohammad Azam लाइव हिंदुस्तान, जयपुरTue, 10 Oct 2023 06:38 AM
share Share
Follow Us on
राजस्थान में किसकी बन रही सरकार? BJP-कांग्रेस को मिलेंगी इतनी सीटें, चौंकाने वाला ओपिनियन पोल रिजल्ट

Rajasthan Chunav Opinion Poll Result: सोमवार को चुनाव आयोग ने राजस्थान के साथ ही पांच राज्यों के चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया। इनमें राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होना है। इन चुनावों से पहले एबीपी-सी वोटर का ओपिनियन पोल रिजल्ट सामने आया है। इस ओपिनियन पोल के रिजल्ट के अनुसार, राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही है। राजस्थान के हाड़ौती, मेवाड़, ढुंढाड़ और मारवाड़ चारों रीजन में भाजपा कांग्रेस को पछाड़ती हुई दिख रही है। इस ओपिनियन पोल के रिजल्ट के अनुसार, राजस्थान में सरकार बदलने का रिवाज एक बार फिर से कामय रहने वाला है। 

राजस्थान को लेकर एबीपी-सी वोटर के ओपिनियन पोल रिजल्ट के अनुसार, राजस्थान में भाजपा सत्ता में वापसी कर रही है। इस ओपिनियन में पोल के मुताबिक राज्य 200 विधानसभा सीटों में से 127-137 सीटें भाजपा के खाते में जाती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं कांग्रेस राजस्थान में बहुमत से बहुत पीछे रह जा रही है। कांग्रेस को महज 59-69 सीटें ही मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। इस ओपिनियन पोल रिजल्ट के अनुसार, राजस्थान में 2-6 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के अलावा दूसरे प्रत्याशी भी जीत दर्ज करेंगे। आइये रीजन के अनुसार, समझते हैं कि किस रीजन में भाजपा और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं...

हाड़ौती में भाजपा आगे
एबीपी-सी वोटर ओपिनियन रिजल्ट के अनुसार, राजस्थान के हाड़ैती रीजन में भाजपा आगे दिख रही है। यहां की 17 सीटों में से 12-16 सीटों पर भाजपा का कब्जा होता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं कांग्रेस को इस रीजन में 1-5 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

मेवाड़ पर भी भाजपा की फतह!
ओपिनियन रिजल्ट के अनुसार, राजस्थान के मेवाड़ रीजन में भी भाजपा आगे दिख रही है। यहां की कुल 43 सीटों में से भाजपा को 35-39 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं कांग्रेस इस रीजन में भाजपा से काफी पीछे दिखाई दे रही है। इस रीजन में कांग्रेस को 3-7 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। अन्य के खाते में भी 0-2 सीटें दिखाई दे रही हैं।

ढुंढाड़ में भाजपा आगे
एबीपी-सी वोटर के ओपिनियन पोल रिजल्ट के अनुसार, राजस्थान के ढुंढाड़ रीजन में भी भाजपा आगे दिखाई दे रही है। यहां कि कुल 58 सीटों में से 29-33 सीटें भाजपा के खाते में जाती हुई दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 25-29 सीटें आती हुई दिख रही हैं। अन्य के खाते में भी 0-2 सीटें आती हुई दिख रही हैं।

मारवाड़ पर भी भाजपा का कब्जा
एबीपी-सी वोटर के ओपिनियन रिजल्ट के अनुसार, राजस्थान के मारवाड़ रीजन में भी भाजपा आगे दिख रही है। यहां की कुल 61 सीटों में से 39-43 सीटें भाजपा के खाते में जाती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं रीजन की 15-19 सीटें कांग्रेस के खाते में जाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस रीजन से अन्य के खाते में भी 0-5 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही हैं।