बरेली जंक्शन से चोरी बच्ची अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन को लावारिस हालत में मिली है। इस बच्ची को रेलवे स्टेशन से चुराया गया था। बच्ची के चेहरे पर काफी चोट भी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यूपी के बरेली से लापता शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार का 14 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। उनका पूरा परिवार परेशान शान है। अब उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस को 24 घंटे में उन्हें खोजने की चेतावनी दी है। कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह दोनों बच्चों के साथ आत्मदाह कर लेंगी।
बरेली में तेंदुए की दहशत बढ़ रही है। किसान पर हमला करने वाले तेंदुए का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वन विभाग उसके पग चिन्हों की जांच करके उसे खोजने की कोशिश में लगी है। वहीं, घायल किसान का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि तेंदुए के हमले से घायल किसान का चार जगह जबड़ा टूट गया है।
बरेली के क्योलडिया में गन्ने के खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने शुक्रवार को हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी चीख सुनकर आस पड़ोस के खेतों पर काम कर रहे किसान पहुंचे और उसे बचाया। बरेली के एक निजी अस्पताल में किसान का इलाज चल रहा है।
उपमुख्यमंत्री के आदेश पर करोडों की जमीन को लेकर सपा नेता हरीश लाखा समेत चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें एक करोड़ हड़पने, बंधक बनाने और पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है।
यूपी के बरेली में एक युवक ने रात करीब पौने दो बजे ससुराल में आग लगाकर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। पूरे परिवार ने पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बरेली में आंगनबाड़ी भर्ती के नाम पर रुपये लेते सीडीपीओ का वीडियो वायरल हो गया। रुपये देने के बाद नियुक्ति न होने से नाराज महिला ने सीडीओ से शिकायत की। साथ ही इसका वीडियो भी सौंप दिया।
बरेली में एक युवक लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया। दिल्ली वाली युवती ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवक को लूट लिया। युवती ने युवक से पहले नजदीकी बढ़ाई और नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए।
एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में आयोजित वूमन फिजिशियंस आफ इंडिया की पहली कांफ्रेंस का रविवार को समापन हो गया। इस दो दिवसीय कांफ्रेंस के दूसरे दिन कांफ्रेंस के उद्घाटन सत्र के साथ 4 साइंटिफिक सत्र हुए।
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के मदरसों के खिलाफ राज्य सरकारों द्वारा चलाए जा रहे अभियान की कड़े शब्दों में निन्दा की है।