एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने कहा सीट शेयरिंग समय पर हो जानी चाहिए। और जनता के बीच यह मैसेज जाना चाहिए कि एनडीए में शामिल दल और उनके नेता को सम्मान मिला है। सभी दल एकजुट हैं, तभी शाहबाद और मगध की सीटें जीत सकते हैं।
आरा के शाहबाद में नव संकल्प महासभा में चिराग पासवान ने बड़ा ऐलान किया। विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर उन्होने कहा कि मैं चुनाव लडूंगा, 243 सीटों पर चुनाव लडूंगा। बिहार को फर्स्ट और बिहारियों को फर्स्ट बनाने के लिए लडूंगा। हालांकि किस सीट से चिराग चुनाव लड़ेंगे, इस पर उन्होने सस्पेंस बनाए रखा है।
बिहार एनडीए के सहयोगी चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा रविवार यानी 8 जून को चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं। लोजपा (आर) की शाहबाद में नव संकल्प महासभा और उपेंद्र कुशवाहा की संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली का आगाज होगा। जिसें लाखों लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
बिहार चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों के बंटवारे फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। सूत्रों के हवाले से खबर है जेडीयू 102 से 103, भाजपा को 101 से 102, चिराग की लोजपा (आर) को 25 से 28, जीतनराम मांझी की हम को 6-7 और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 4-5 सीटें देने पर सहमति बनी है।
केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने दावा किया कि एनडीए में सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है। सभी दलों को लड़ने लायक सीटें दी जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि गठबंधन में सीट बंटवारे पर कब बात होगी।
'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ ने कांग्रेस के टिकट पर बोधगया से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा कि वो राहुल गांधी से टिकट मांगेंगे। ये बात उन्होने राहुल के बिहार दौरे से एक दिन पहले कही।
राहुल गांधी शुक्रवार को बिहार दौरे पर आए। इस दौरान गया में उन्होने गया में माउंटेन मैन दशरथ मांझी के परिजनों से मुलाकात की। फिर राजगीर में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में केंद्र और नीतीश सरकार पर हमला बोला। इस दौरान राज्य की कानून व्यवस्था पर एनडीए सरकार को घेरा। फिर गया में महिलाओं के साथ संवाद किया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राजगीर और गया जी में अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों और महिलाओं से संवाद करेंगे। इस दौरान वे दशरथ मांझी के गांव भी जाएंगे।
बिहार में सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल नीति (स्थानीय अभ्यर्थियों को आरक्षण) लागू करने की मांग तेज हो गई है। पटना में गुरुवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया।
रविावार 8 जून को चिराग पासवान की आरा में, तो उपेंद्र कुशवाहा की मुजफ्फरपुर में रैली है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए में चुनावी ताकत दिखाने के लिए दोनों ही नेता जोर लगा रहे हैं।