Rahul Gandhi will interact with backward students women in Gayaji Rajgir today राहुल गांधी आज गयाजी और राजगीर में, अति पिछड़ा छात्रों और महिलाओं से करेंगे संवाद, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsRahul Gandhi will interact with backward students women in Gayaji Rajgir today

राहुल गांधी आज गयाजी और राजगीर में, अति पिछड़ा छात्रों और महिलाओं से करेंगे संवाद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राजगीर और गया जी में अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों और महिलाओं से संवाद करेंगे। इस दौरान वे दशरथ मांझी के गांव भी जाएंगे।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटनाFri, 6 June 2025 06:23 AM
share Share
Follow Us on
राहुल गांधी आज गयाजी और राजगीर में, अति पिछड़ा छात्रों और महिलाओं से करेंगे संवाद

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। वे राजगीर (नालंदा) में पार्टी की ओर से आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के साथ संवाद भी करेंगे। वहीं, गया जी में महिलाओं से संवाद करेंगे। राहुल गांधी दिल्ली से गया जी हवाई अड्डा पर उतरेंगे। वहां से सबसे पहले माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव गहलौर (गया) जाएंगे।

गहलौर में स्थित दशरथ मांझी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राहुल गांधी दोपहर 12 बजे राजगीर के कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। वहां पार्टी की ओर से संविधान सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कांग्रेस नेता के अति पिछड़ा वर्ग के लोगों और छात्रों के साथ संवाद करने का भी कार्यक्रम है। राजगीर से लौटने के बाद राहुल गया जी में महिलाओं से संवाद करेंगे। उनकी समस्याएं सुनेंगे।

ये भी पढ़ें:मोदी जी 50 बार, राहुल गांधी बचपन से पचपन तक कितनी बार? पूछ रहे दिलीप जायसवाल

इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी रहेंगे। उल्लेखनीय है कि राहुल इससे पहले दरभंगा में दलित छात्रों के साथ और पटना में बुद्धिजीवियों के साथ संवादकरचुकेहैं। आगामी विधासनसभा चुनाव से पहले इस साल यह उनका पांचवां बिहार दौरा होगा। पिछले महीने दरभंगा में दलित छात्रों से संवाद के लिए वे अंबेडकर छात्रावास पहुंचे थे। इस दौरान प्रशासन के साथ हंगामा हो गया था।