दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें स्कूलों को शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में वोकेशनल एजुकेशन के साथ 12वीं क्लास पास करने वाले छात्रों के लिए प्लेसमेंट अभियान आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।
दिल्ली सरकार ने शासन को लोगों के करीब लाने और सार्वजिनक सेवाओं तक पहुंच में सुधार लाने की कवायद कर रही है। इसके लिए राजधानी के सभी राजस्व जिलों में 11 मिनी सचिवालय स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। जिला मजिस्ट्रेटों को इनके लिए जिले में जगह की पहचान करने के लिए कहा गया है
दिल्ली सरकार लाभकारी योजनाओं के लिए डेटाबेस बनाने जा रही है। इसके लिए सर्वे के दौरान 37 बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी। इसमें नाम, पता, आय के साथ जाति और धर्म से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाएगी।
दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद लौटी भाजपा लोगों की कसौटी पर खरा उतरने की पूरी कोशिश में जुटी है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सीएम रेखा गुप्ता के मंत्री अब हर शनिवार को वह काम कर रहे हैं, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के सामने आने वाले मुद्दों को सामने लाया जा सके।
दिल्ली सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश के मद्देनजर राजधानी के सभी स्कूलों में एक व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) शुरू की है। इसमें सीसीटीवी कैमरे लगाना, निकासी योजना बनाना और नियमित सुरक्षा ऑडिट तथा मॉक ड्रिल जैसे कई उपाय शामिल हैं।
दिल्ली में अस्थायी तौर पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। रेखा गुप्ता सरकार इन कर्मचारियों के लिए कल्याण बोर्ड बनाने जा रही है। दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने इसका ऐलान किया।
दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों में काम करने वाले कर्मचारी अपनी नौकरी को लेकर असमंजस में हैं। उन्हें डर है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के बनने के बाद उनकी नौकरी चली जाएगी। आम आदमी पार्टी ने तो कई लोगों को निकालने का आरोप भी लगाया है। इस बीच सीएम रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया है कि किसी की नौकरी नहीं जाएगी।
दिल्ली सरकार वृद्धावस्था पेंशन लेने वालों का सर्वे कराएगी। सरकार को योजना के तहत लाभार्थियों की पात्रता के संबंध में शिकायतें मिल रही थीं। इसके कारण सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन वितरण की संख्या का पता लगाने के लिए सर्वे कराने का निर्देश दिया है।
दिल्ली में स्कूल छोड़ने और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की अब हर माह पहचान की जाएगी। शिक्षा विभाग इसके लिए घर-घर जाकर सर्वे करेगा। यह पहली बार है कि ऐसे छात्रों की पहचान के लिए आरडब्ल्यूए की मदद ली जाएगी। इसके लिए 150 से अधिक टीमें गठित की गई हैं।
पाकिस्तान के हमले की कोशिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में आपात स्थिति से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। दिल्ली सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी हैं। एनसीआर के अस्पतालों में बेड बढ़ाए गए हैं। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने और आने वाले लगभग 100 विमानों को रद्द कर दिया गया।