200 pornographic videos of girls recovered from Dhanvarsha gang in sambhal suspected of selling them to porn sites धनवर्षा गिरोह से मिले लड़कियों के 200 अश्लील वीडियो, पोर्न साइट को बेचने का भी शक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़200 pornographic videos of girls recovered from Dhanvarsha gang in sambhal suspected of selling them to porn sites

धनवर्षा गिरोह से मिले लड़कियों के 200 अश्लील वीडियो, पोर्न साइट को बेचने का भी शक

  • यूपी के संभल में गिरफ्तार धन वर्षा गिरोह के सदस्यों में पास लड़कियों के 200 अश्लील वीडियो मिले हैं। इन वीडियो को पोर्न साइट को बेचने का भी शक है। पुलिस की जांच अभी जारी है। महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं, जो चौकानें वाले हैं।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 3 April 2025 11:28 AM
share Share
Follow Us on
धनवर्षा गिरोह से मिले लड़कियों के 200 अश्लील वीडियो, पोर्न साइट को बेचने का भी शक

संभल में गिरफ्तार धनवर्षा गिरोह के सदस्यों के पास लड़कियों के 200 अश्लील वीडियो मिले हैं। इन वीडियो को पोर्न साइट को बेचने का भी शक है। दरअसल, धनारी थाना पुलिस ने तंत्र क्रिया के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह गिरोह गरीब लोगों को नकदी की बारिश कराने के झांसे में फंसाकर ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, तंत्र सामग्री, एक कछुआ और हथियार बरामद किए थे। गिरोह का खुलासा तब हुआ जब 21 मार्च को राजपाल नामक युवक के अपहरण और तंत्र क्रिया कर उसे मारने के प्रयास की सूचना थाना धनारी पुलिस को मिली। विवेचना के दौरान पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं, जो चौकानें वाले हैं।

पुलिस ने 28 मार्च को गिरफ्तार किए 14 आरोपियों के मोबाइल खंगाले, तो 200 से अधिक वीडियो मिले। सभी वीडियो लड़कियों की थीं। धनवर्षा गिरोह गरीब लड़कियों के परिवारों को झांसे में लेकर तंत्र क्रिया करता था। तंत्र क्रिया के दौरान परिवार के लोगों को बाहर कर दिया जाता था। इन वीडियो को पोर्न साइट को बेचने का भी शक है।

ये भी पढ़ें:तंत्र के नाम पर लोगों को फंसाया, ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार

तंत्र क्रिया के दौरान लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पहले पूजा कर, फिर तंत्र क्रिया शुरू होती थी। तंत्र क्रिया के बाद लड़कियों के साथ क्या होता था, उन्हें खुद भी जानकारी नहीं है। जो फोन पुलिस ने बरामद किए हैं, उनमें से अधिकांश के फोन क्लीन मिले, अगर फोन क्लीन नहीं किए होते, तो वीडियो की संख्या बढ़ सकती थी। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस की जांच अभी जारी है, जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, उन्हें शामिल कर रहे हैं।