Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsFarmers Day Celebration at Bichpuri Agricultural Science Center to Address Farmers Complaints
बिचपुरी में बुधवार को होगा किसान दिवस
Agra News - बिचपुरी कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में किसानों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। हर महीने के तीसरे बुधवार को ऐसे आयोजन किए जाते हैं, जिससे किसान...
Newswrap हिन्दुस्तान, आगराMon, 16 June 2025 08:44 PM

कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन होगा। इसमें किसानों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। सीडीओ प्रतिभा सिंह ने बताया कि हर माह के तीसरे बुधवार को जिला मुख्यालय के करीब कृषि विज्ञान केंद्रों पर दिवस मनाए जाते हैं। इससे वहां विकसित तकनीकी और उन्नतशील प्रक्रियाओं से किसानों को अवगत कराया जाए। इस बार केवीके बिचपुरी पर बुधवार को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक आयोजन किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को नियत समय पर बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।