Rural Development 50 km of Roads to be Constructed in Belhar Assembly Area at 80 Crores बेलहर विधान सभा क्षेत्र में बिछेगा सड़कों का जाल, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsRural Development 50 km of Roads to be Constructed in Belhar Assembly Area at 80 Crores

बेलहर विधान सभा क्षेत्र में बिछेगा सड़कों का जाल

80 करोड़ की लागत से 22 जगहों पर होगा सड़कों का निर्माण 80 करोड़ की लागत से 22 जगहों पर होगा सड़कों का निर्माण - दो महीने के अंदर होगा निर्माण कार्

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाTue, 17 June 2025 04:17 AM
share Share
Follow Us on
बेलहर विधान सभा क्षेत्र में बिछेगा सड़कों का जाल

बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि बेलहर विधान सभा क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। जिसमें कुल 80 करोड़ रुपए की लागत से 22 जगहों पर कुल 50 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा। जिसमें अधिकतर छोटे छोटे गांव टोलों से लेकर बड़े गावों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली छोटी छोटी सड़कें होंगी। इनमें कई ऐसी जगहें होंगी जहां आजादी के बाद पहली बार सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें प्राथमिकता के तौर पर बेलहर प्रखंड क्षेत्र में 13, फुल्लीडूमर प्रखंड क्षेत्र में 4 और चांदन प्रखंड क्षेत्र में 5 जगहों पर सड़क निर्माण होगा। पूरी योजना की जानकारी देते हुए जदयू के जिला महासचिव गोपाल कृष्ण गोयल ने बताया की ये सारी योजनाएं स्थानीय विधायक मनोज यादव के अथक प्रयास से धरातल पर उतारने का कार्य संभव हो पाया है।

गोपाल कृष्ण गोयल ने बताया की सारी सड़क योजनाओं का टेंडर हो चुका है। सड़क निर्माण कार्य एक से दो महीने में शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया की इनमें बेलहर प्रखंड क्षेत्र में बेलहर बांका रोड शिवलोक से घटवारी से मधुकरपुर कांवरिया पथ तक, देवघर सुल्तानगंज मार्ग से साहबगंज मध्य विद्यालय से घोड़बहियार तक, दौलतपुर से विसनपुर नागैल तक, बेलहर के तीनपहाड़िया से बहजीरा तक, सरदारा से धवतिया तक, झुनका रोड से पंडित टोला घुठिया तक, सिमरिया से चंदन नगर बलिया राजारमपुर तक, बगधस्बा से मतियोकोर, लखराज से मसान काली, डैम रोड से कैलाश पहाड़ी, संदीप रोड से बदला, मधुकरपुर से कुमरेल, अंगराजोर से भीतिया मचना, सलैया धावावरण लालजी टोला से गातीजोर धावा, सुइयां में सड़क निर्माण, सुइयां हरदीया से कुरुमडीह मोड़, बनहरा मध्य विद्यालय से विशु टोला, हरदिया पड़रिया से ऊपर भेलवा सहित अन्य सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।