Farmers Issues Addressed at Indian Farmer Union Panchayat in Manpur भाकियू स्वराज ने की मानपुर नगरिया में किसान पंचायत, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsFarmers Issues Addressed at Indian Farmer Union Panchayat in Manpur

भाकियू स्वराज ने की मानपुर नगरिया में किसान पंचायत

Agra News - मानपुर नगरिया में रविवार को भारतीय किसान यूनियन स्वराज की किसान पंचायत आयोजित की गई, जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि कुलदीप पांडेय ने कहा कि संगठन हर हाल में किसानों, मजदूरों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराMon, 16 June 2025 01:06 AM
share Share
Follow Us on
भाकियू स्वराज ने की मानपुर नगरिया में किसान पंचायत

मानपुर नगरिया में रविवार को भारतीय किसान यूनियन स्वराज की किसान पंचायत में किसानों की समस्याओं के निस्तारण पर मंथन किया गया। किसान पंचायत के पंचायत में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने कहा कि किसान, मजदूर व गरीब की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है। गांव, गरीब, किसान और मजदूर के अधिकारों के लिए संगठन हमेशा संघर्षरत रहेगा। पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय व अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। किसानों का किसी भी कीमत पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई आधिकारी या कर्मचारी किसानों की समस्या को नहीं सुनेगा तो किसान नेता उसके हक की लड़ाई लड़ेंगे।

किसान पंचायत में बड़ी सख्ंया में किसान मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।