Fatal Tempo Accident in Amampur Five Injured Baby Dies सवारियों से भरा ऑटो पलटा, मासूम की मौत, चार गंभीर, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsFatal Tempo Accident in Amampur Five Injured Baby Dies

सवारियों से भरा ऑटो पलटा, मासूम की मौत, चार गंभीर

Agra News - अमांपुर थाना क्षेत्र में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। 5 माह की मासूम आकृति की अस्पताल में मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मासूम का शव...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराTue, 3 June 2025 05:21 PM
share Share
Follow Us on
सवारियों से भरा ऑटो पलटा, मासूम की मौत, चार गंभीर

अमांपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सवारियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में टेंपो चालक, मासूम समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य सभी का उपचार जारी है। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को थाना क्षेत्र में सिढ़पुरा रोड पर सवारियों से भरे टेंपो के पलटने की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

घायलों में 30 वर्षीय गीता पत्नी देवेंद्र, पांच माह की आकृति पुत्री देवेंद्र निवासीगण नगला बरी अमांपुर, 19 वर्षीय अनीता पुत्री राजपाल निवासी मगथरा सिढ़पुरा, टेंपो चालक चालक प्रेम शंकर निवासी नगला बरी, राजपाल पुत्र भोजराज निवासी मगथरा सिढ़पुरा शामिल रहे। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने पांच माह की आकृति को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल आ गए। टेंपो चालक ने पुलिस को बताया कि वह सवारियां लेकर सिढ़पुरा की ओर जा रहा था, तभी बाइक सवार को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।