सोरों में बूंदाबांदी से उमस, कासगंज में धूप की तपिश
Agra News - सोरों कस्बा में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने 31 मई को आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। बिजली की...

सोरों कस्बा के आस-पास के क्षेत्र में बुधवार की दोपहर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री व दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी से वायुमंडल में आद्रता बढ़ते ही लोगों को तपनभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने भी आसामन में बादल छाए रहने के कारण 31 मई को आंधी व बारिश की चेतावनी जारी की है। बुधवार की सुबह से ही हवा की गति कम होने के बाद भीषण गर्मी का एहसास होने लगा था। दोपहर बाद तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो लोग के हाल बेहाल होने लगे।
सोरों क्षेत्र में आसमान में दोपहर चार बजे घने काले बादल छाए तो लोगों को बारिश की उम्मीद थी लेकिन हल्की बूंदाबांदी ही हुई। देखते ही देखते आसामन साफ हो गया तो उमस तेजी से बढ़ गई। तापामन व उमस के बाद बिजली की अघोषित विद्युत कटौती एक साथ बढ़ गई है। बिजली की ट्रिपिंग व फाल्ट होने लगे हैं। सोरों के कटरा बाजार में दोपहर बाद बिजली के तार जलने लगे। विद्युत कर्मियों ने काफी देर मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू की लेकिन ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने से लोगों को रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।