सोरों के गांव तुमरिया में भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद
Agra News - सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव तुमरिया में भूमि निर्माण को लेकर विवाद हुआ। एक महिला ने दर्जनभर नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी, जिन्होंने उसकी भूमि पर अवैध निर्माण करने का प्रयास किया। विवाद के दौरान...

सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव तुमरिया में भूमि पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। इस मामले में तुमरिया गांव की रहने वाली एक महिला ने दर्जनभर नामजद लोगों के विरुद्ध तहरीर पुलिस को दी है। शनिवार को तुमरिया गांव की रहने वाली रूपवती ने सोरों पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी भूमि पर नामजद लोग अवैध तरीके से निर्माण करने के लिए पहुंच गए। उसने जब निर्माण कार्य को रोका तो उसके साथ मारपीट भी की। जिसके बाद गांव के अन्य लोग मौके पर आ गए।
जिससे उसकी जान बच सकी। पुलिस भूमि निर्माण में विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत किया। तुमरिया गांव के ग्रामीणों ने विवाद के वीडियो भी सोशल नेटवर्क पर वायरल करना शुरू कर दिए। शनिवार की सुबह इस विवाद के चलते काफी देर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर पुलिस राजस्व कर्मियों के साथ भूमि पैमाइश के लिए गई थी। इस दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के चार लोग लोग घायल हैं। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।