Mass Pilgrimage to Kaila Devi Fair Ahead of Chaitra Navratri Enhanced Security and Facilities मातारानी के जयकारों के साथ निकली भक्तों की टोली, , Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsMass Pilgrimage to Kaila Devi Fair Ahead of Chaitra Navratri Enhanced Security and Facilities

मातारानी के जयकारों के साथ निकली भक्तों की टोली,

Agra News - चैत्र नवरात्र से पहले मां राज राजेश्वरी कैला देवी के मेले में बड़ी संख्या में पदयात्री पहुंच रहे हैं। आगरा-जयपुर हाइवे पर शिविर लगाए गए हैं और पुलिस बल सुरक्षा के लिए सक्रिय है। हर जगह महिला पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSun, 23 March 2025 09:39 PM
share Share
Follow Us on
मातारानी के जयकारों के साथ निकली भक्तों की टोली,

किरावली, हिन्दुस्तान संवाद। चैत्र नवरात्र से पहले मां राज राजेश्वरी कैला देवी (राजस्थान) पर लगने वाले भव्य मेले में बड़ी संख्या में पदयात्री पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं एवं दिव्यांग भी जयकारे लगा रहे हैं। उनकी सेवा के लिए आगरा-जयपुर हाइवे पर शिविर लगाए गए हैं। वहीं थाना प्रभारी केवल सिंह की मौजूदगी में पुलिस बल सक्रिय है। प्रत्येक कट और और पंडालों पर महिला पुलिस भी तैनात है। सुरक्षा की दृष्टि से हाइवे पर बने कट को बंद कर दिया गया है। यात्रियों के लिए अलग से वन-वे है।

पुलिस द्वारा हर पल पेट्रोलिंग की जा रही है। सरकारी अस्पताल की एम्बुलेंस भी घूम रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।