मैथिली ब्राह्मण कन्याओं का सामूहिक विवाह कल
Agra News - अक्षय तृतीया पर्व पर श्री विद्यापति धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा पहली बार आदर्श सामूहिक विवाह समारोह 30 अप्रैल को बिचपुरी के गोकुल पैलेस में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मैथिली ब्राह्मण समाज की तीन...

अक्षय तृतीया पर्व पर श्री विद्यापति धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से पहली बार आदर्श सामूहिक विवाह समारोह 30 अप्रैल को बिचपुरी के बाबू जी चौराहा स्थित गोकुल पैलेस में होगा। मैथिली ब्राह्मण समाज की तीन कन्याओं का विवाह ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। सभी कन्याओं को गृहस्थी का समान भेंट स्वरूप दिया जाएगा। सोमवार को संगठन की बैठक के दौरान पत्रिका का विमोचन किया गया। इस दौरान संरक्षक यशपाल झा, अध्यक्ष प्रेम बाबू शर्मा, महामंत्री राज कमल शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, राजकुमार शर्मा, सौरभ शर्मा, कौशल किशोर शर्मा, एसके पंडित, नवल किशोर शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा और अनिल शर्मा मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।