National Competition Organized on Hindi Library Committee Foundation Day 27 जुलाई को होगा साहित्यकारों को सम्मान, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsNational Competition Organized on Hindi Library Committee Foundation Day

27 जुलाई को होगा साहित्यकारों को सम्मान

Agra News - श्री हिन्दी पुस्तकालय समिति के स्थापना दिवस पर एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया गया और 25 पुरस्कारों के विजेताओं की...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराMon, 2 June 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
27 जुलाई को होगा साहित्यकारों को सम्मान

श्री हिन्दी पुस्तकालय समिति के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें हिन्दी भाषा की विभिन्न विधाओं में आमंत्रित प्रविष्टियों के मूल्यांकन के बाद गठित उप समिति की समीक्षा एवं कार्यकारिणी के अनुमोदन के पुरस्कारों की घोषणा की गयी। कुल 25 पुरस्कारों के विजताओं की घोषणा कर दी गयी है। समिति के सभापति मानसिंह यादव ने बताया कि 27 जुलाई, 2025 को होने वाले कार्यक्रम में साहित्यकारों को सम्मान से नवाजा जायेगा। विदित रहे कि हिन्दी पुस्तकालय समिति देश-विदेश के लेखकों, साहित्यकारों, पत्रकारों व कवियों को हिन्दी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करती है। इस सम्बन्ध में आगरा शहर से दो साहित्यकारों का चयन किया गया है।

डॉ. ब्रज बिहारी लाल बिरजू को पंडित हरेकृष्ण कमलेश ब्रजभाषा भक्ति काव्य पुरस्कार एवं डॉ. राजीव शर्मा को बुद्धिलाल यादव ब्रजभाषा काव्य पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।