Ramkatha Event at Manakameshwar Temple Highlights Importance of Grihastha Ashram रामकथा में बताया गृहस्थ जीवन का महत्व, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsRamkatha Event at Manakameshwar Temple Highlights Importance of Grihastha Ashram

रामकथा में बताया गृहस्थ जीवन का महत्व

Agra News - मानपुर नगरिया के मनकामेश्वर मंदिर में रामकथा सेवा मण्डल द्वारा रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय दिवस पर मुख्य यजमान शंकरपाल प्रधान ने कथा का शुभारंभ किया। कथा वाचक राघव भारद्वाज ने शिव विवाह का...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 14 June 2025 01:07 AM
share Share
Follow Us on
रामकथा में बताया गृहस्थ जीवन का महत्व

मानपुर नगरिया के मनकामेश्वर मंदिर में रामकथा सेवा मण्डल नगरिया के तत्वावधान में रामकथा का आयोजन हो रहा है। द्वितीय दिवस में कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान शंकरपाल प्रधान ने व्यासपीठ का पूजन कर किया। कथा वाचक राघव भारद्वाज ने शिव विवाह का वर्णन करते हुए गृहस्थ जीवन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि गृहस्थ आश्रम सभी आश्रमों में श्रेष्ठ माना गया है। कथा विश्राम पर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने व्यासपीठ का पूजन एवं रामायण की आरती की। इस दौरान मनोज चौहान, राममनोहर मिश्रा, ब्रह्मानंद सोलंकी, हरीश मौर्य, अभय प्रताप सोलंकी, विशाल सोलंकी, रमन दिवाकर, रवि दिवाकर, राजीव बरबारिया, अतुल चौहान मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।