Server Down Issues at Registration Offices Cause Long Waits and Frustration रजिस्ट्री दफ्तरों में भीषण गर्मी से परेशान हुए लोग, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsServer Down Issues at Registration Offices Cause Long Waits and Frustration

रजिस्ट्री दफ्तरों में भीषण गर्मी से परेशान हुए लोग

Agra News - बुधवार को रजिस्ट्री दफ्तरों में सर्वर डाउन रहने से लोगों को बैनामा कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। गर्मी में बुजुर्ग और महिलाओं ने कई घंटे इंतजार किया, लेकिन केवल कुछ ही बैनामा हो सके। लखनऊ से...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराWed, 16 April 2025 09:28 PM
share Share
Follow Us on
रजिस्ट्री दफ्तरों में भीषण गर्मी से परेशान हुए लोग

रजिस्ट्री दफ्तरों में सर्वर डाउन की दिक्कत बुधवार को दिनभर बनी रही। भीषण गर्मी में बैनामा कराने आए लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। बुजुर्ग और महिलाओं को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। कुछ ही बैनामा हो सके। ऑनलाइन आवेदन न होने से काफी लोग बिना बैनामा कराए वापस लौट गए। वहीं सहायक महानिरीक्षक निबंधन एसके सिंह का कहना है कि लखनऊ से सर्वर में तकनीकी दिक्कत आने के कारण यह परेशानी हुई है। सर्वर की दिक्कत को दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिले के दस निबंधन कार्यालयों में सर्वर स्लो की दिक्कत कई दिनों से चल रही है। बुधवार को सुबह सर्वर स्लो चला, लेकिन दोपहर में सर्वर डाउन हो गया। इस कारण बैनामा कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं हो सके। लोग कई घंटे तक परेशान रहे। तहसील सदर के पांच दफ्तरों में कुछ ही बैनामा हो सके। ताजगंज निवासी दिनेश कुमार मकान का बैनामा कराने आए, कई घंटे इंतजार के बाद वापस लौट गए। इसी तरह राजपुर से आए संजय सिंह का बैनामा कई घंटों के इंतजार के बाद हो सका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।