Shree Didoo Maheshwari Youth Mandal Celebrates Mahesh Navami Festival with Religious Rituals भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ महेश नवमी महोत्सव शुरू, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsShree Didoo Maheshwari Youth Mandal Celebrates Mahesh Navami Festival with Religious Rituals

भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ महेश नवमी महोत्सव शुरू

Agra News - श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल का महेश नवमी महोत्सव शुक्रवार से शुरू हुआ। शिवालय मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को चरणामृत एवं प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य यजमान पंकज...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराFri, 30 May 2025 11:37 PM
share Share
Follow Us on
भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ महेश नवमी महोत्सव शुरू

श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल का महेश नवमी महोत्सव वर्ष शुक्रवार से शुरू हो गया। शुक्रवार को महोत्सव के शुभारंभ की औपचारिकताएं शहर के नदरई गेट स्थित शिवालय मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ पूरी की गईं। धार्मिक अनुष्ठान पुरोहित ने विधिवत् मंत्रोच्चारण के साथ संपंन कराया। महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर संगठन के पदाधिकारी व सदस्य शुक्रवार को शिवालय मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां पुरोहित पंडित भरत गौतम ने पूर्ण विधि विधान से दूध दही शहद आदि से शिवलिंग को स्नान कराया। फूल माला आदि से श्रृंगार कर मंत्रोच्चारण के बाद भगवान शिव की आरती उतारी। जलाभिषेक में आए हुए श्रद्धालुओं को चरणामृत एवं प्रसाद वितरित किया गया।

मुख्य यजमान पंकज खटौड़ एवं विनोद सोमानी को पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंडल अध्यक्ष अरविंद कावरा ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम में मंत्री सुनील दरक, सच्चिदानंद, राजकुमार जाखेटिया, कपिल लाहोटी, दीपक, राजीव कावरा, प्रदीप खटौड़, सुनील कावरा, देवेंद्र मूंदड़ा, हृदेश समेत समाज बंधु मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।