Woman Commits Suicide After Family Dispute in Prayagraj जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsWoman Commits Suicide After Family Dispute in Prayagraj

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

Kausambi News - प्रयागराज के आलम चंद में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बरखा चौरसिया की शादी 5 साल पहले हुई थी और परिवार...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 30 May 2025 11:38 PM
share Share
Follow Us on
जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

संदीपन घाट के आलम चंद में गुरुवार की सुबह एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आलमचंद्र की बरखा चौरसिया (28) पुत्री घनश्याम चौरसिया की शादी 5 वर्ष पहले करारी के विनोद चौरसिया के साथ हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद ही झगड़ा होने पर वह ससुराल से आकर अपने मायके में रहने लगी थी। मामला पारिवारिक न्यायालय में चल रहा था। 27 मई को बरखा की न्यायालय में तारीख थी। न्यायालय से वापस आने के बाद दूसरे दिन बरखा चौरसिया ने जहर निगल लिया।

इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। एसआरएन में इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।