Tragic Road Accidents in Soron and Dholna Two Lives Lost सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsTragic Road Accidents in Soron and Dholna Two Lives Lost

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

Agra News - सोरों और ढोलना थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। अमांपुर क्षेत्र के 75 वर्षीय ओमप्रकाश और 65 वर्षीय होरी लाल मोपेड से गंगा स्नान के बाद लौटते समय ट्रैक्टर की टक्कर में घायल...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSun, 1 Dec 2024 11:14 PM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

सोरों एवं ढोलना थाना क्षेत्र में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत हुई है। संबंधित थाना पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। घटनाओं के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमांपुर थाना क्षेत्र के निवासी 75 वर्षीय ओमप्रकाश व 65 वर्षीय होरी लाल मोपेड से गंगा नहाने गए थे, गंगा स्नान से लौटते समय नगरिया के समीप ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि होरी लाल को बेहतर उपचार के लिए भेजा गया है।

एक अन्य दुर्घटना ढोलना थाना क्षेत्र में हुई। इनायती गांव निवासी काजिम अली, उनकी पत्नी गुलनाज बेगम, पुत्र हम्माद अली, छह माह का बेटा जैनव ऑटो से कासगंज आ रहे थे, तभी नगला पट्टी पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में सभी लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जैनव को मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।