Vyom Bansal Wins First Place in Delhi International Open Grandmasters Chess Tournament सेंट एन्ड्रूज के व्योम ने पाया प्रथम स्थान, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsVyom Bansal Wins First Place in Delhi International Open Grandmasters Chess Tournament

सेंट एन्ड्रूज के व्योम ने पाया प्रथम स्थान

Agra News - दिल्ली में 7 से 14 जून तक चल रही 21वीं दिल्ली इंटरनेशनल ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज प्रतियोगिता में व्योम बंसल ने बिलो 1600 कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 10 राउंड में 5 जीत और 4 ड्रॉ के...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 12 June 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
सेंट एन्ड्रूज के व्योम ने पाया प्रथम स्थान

दिल्ली में सात से 14 जून तक 21वीं दिल्ली इंटरनेशनल ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता में कैटेगरी बी की स्पर्धा सात से 10 जून तक हुई। इसमें सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल के व्योम बंसल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलो 1600 कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। व्योम ने 10 राउंड के खेल में पांच जीत और चार ड्रॉ के साथ 07 अंक बनाए। व्योम ने यह उपलब्धि अपनी कैटेगरी के 455 खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए अर्जित की। इसके अतिरिक्त व्योम ने 207 रेटिंग अंक भी बढ़ाए। स्कूल के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा ने व्योम और उनके कोच संजय दुबे को बधाई दी है।

ओशिन शर्मा, प्रधानाचार्य अंशु सिंह, संचय दुबे, अशींद्र यादव, योगेश अग्रवाल, दीपक कश्यप, वैष्णवी यादव, मृदुल कृष्ण ने हर्ष व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।