सूबे में नक्सलियों की इनामी सूची से 22 के नाम हटाए गए
- झारखंड में इनामी सूची में अब 50 नक्सलियों के नाम शामिल - कोल्हान

- पांच पर 25, 11 पर 15 लाख और 9 नक्सलियों पर 10 लाख का इनाम जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। राज्य में नक्सल विरोधी अभियान को लेकर पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की इनामी सूची से 14 नामों को हटा दिया है। अब झारखंड में सक्रिय इनामी नक्सलियों की कुल संख्या घटकर 58 रह गई है। हटाए गए नामों में कुछ आत्मसमर्पण कर चुके हैं, तो कुछ मारे जा चुके हैं या लंबे समय से निष्क्रिय हैं। कोल्हान प्रमंडल में इनामी नक्सलियों की संख्या और उनपर घोषित इनाम की राशि में वृद्धि की गई है। वर्तमान में यहां पांच नक्सलियों पर 25 लाख, 11 पर 15 लाख और नौ नक्सलियों पर 10 लाख रुपये तक का इनाम घोषित है।
यह क्षेत्र लगातार पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बना हुआ है। कोल्हान के प्रमुख नक्सलियों में बीरेन सिंह उर्फ सागर पर 5 लाख, बेला सरकार उर्फ पंचमी पर 15 लाख का इनाम तय किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस मुख्यालय द्वारा इनामी सूची में संशोधन एक नियमित प्रक्रिया के तहत किया गया है, जिसमें सक्रियता, खुफिया रिपोर्ट और घटनाओं में संलिप्तता के आधार पर समीक्षा होती है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य सुरक्षा एजेंसियों को अधिक प्रभावी रणनीति तैयार करने में मदद करना है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में झारखंड पुलिस व अर्धसैनिक बल इनाम घोषित नक्सलियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। इस सूची में शामिल नामों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही नक्सल प्रभावित इलाकों में सघन तलाशी अभियान भी तेज कर दिए गए हैं। राज्य सरकार की मंशा है कि प्रभावी रणनीति और जन सहयोग से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाए। इनामी सूची में बदलाव इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। एक करोड़ के इनामी तीन नक्सली वर्तमान में एक करोड़ के तीन नक्सली बचे हैं, जिनेमें पोलित ब्यूरो मेंबर मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल जी उर्फ सागर, सेंट्रल कमेटी मेंबर असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर और अनल दा उर्फ तुफान उर्फ पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मराण्डी उर्फ रमेश का नाम है। नक्सलियों की पत्नियों पर बढ़े इनाम नक्सलियों की पत्नियों पर इनाम की राशि बढ़ाई गई है। इनमें मिना, पति बिरेन सिंह उर्फ सागर सिंह, ग्राम आमकोचा, थाना बलरामपुर, पुरूलिया पश्चिम बंगाल, मीता उर्फ नयनतारा उर्फ झुमपा उर्फ परी, पति रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन, सोनाचुदा, थाना-नन्दीग्राम, जिला-पुरूलिया पश्चिम बंगाल पर दो लाख की जगह पांच लाख का इनाम घोषित किया गया है। इधर, नकसली अतुल महतो की पत्नी पुष्पा महतो उर्फ शकुन्तला उर्फ पेरी (मेचुवा, थाना बेलपहाड़ी, जिला झाड़ग्राम, पश्चिम बंगाल) पर 5 की जगह 10 लाख का इनाम घोषित किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।