कांग्रेसियों ने नेहरू जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन
Aligarh News - अलीगढ़ में कांग्रेसियों ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ज़िला कांग्रेस कार्यालय में माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह...

फोटो.. अलीगढ़। भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री पं० जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनको श्रद्धापूर्वक याद किया। रेलवे रोड स्थित ज़िला कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह व महानगर अध्यक्ष नवेद खान ने कांग्रेसजनों नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। ठाकुर सोमवीर सिंह व महानगर अध्यक्ष नवेद खान ने कहा कि पं० जवाहरलाल नेहरु आधुनिक भारत के अकेले प्रमुख शिल्पी थे। देश विकास के जिस मुकाम पर है उसकी नींव उन्हीं के द्वारा रखी गई थी। इस मौके पर पूरनचन्द देश्मुख, डूंगर सिंह, भूदेव प्रसाद, कृष्णकांत सिंह, रोदाश सिंह जाटव, सागर सिंह तोमर, संजय शर्मा, पुरषोत्तम शर्मा, संजय माथुर, प्रमोद शर्मा, सोनू शर्मा, कृष्णकांत सिंह, भोला ठाकुर मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।