क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की आठ जून को सगाई
Aligarh News - क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की आठ जून को सगाई - रिंकू

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की आठ जून को सगाई - रिंकू सिंह आईपीएल और सांसद प्रिया सरोज संसद सत्र खत्म होने का कर रहे थे इंतजार - लखनऊ में दोनों की होगी सगाई, शादी वाराणसी में करने की योजना बना रहे परिजन अलीगढ़ । कार्यालय संवाददाता भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई आठ जून को होने जा रही है। वहीं 18 नवंबर को शादी वाराणसी में होगी। सगाई और शादी की खबरों से रिंकू सिंह के प्रशंसकों खुशी का माहौल है। जनवरी माह में क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछली शहर की सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई खबरें वायरल हुई थी।
तब दोनों ही परिवार सगाई की खबरों को नकारते रहे। अंत में दोनों के रोका की बात सामने आई। अब सुनने में आ रहा है कि दोनों की सगाई आठ जून को होने जा रही है। सगाई समारोह लखनऊ में होगी और शादी का कार्यक्रम वाराणसी में तय किया गया है। सगाई के लिए रिंकू सिंह आईपीएल सीजन और सपा सांसद संसद सत्र खत्म होने का इंतजार कर रही थी। माना जा रहा है कि सगाई और शादी में फिल्म और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। दोनों की सगाई की खूब हुई थी चर्चा जनवरी माह में क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई खबरें में सोशल मीडिया से लेकर मेन मीडिया में खूब वायरल हुई थी। मामला तूल तब पकड़ गया था जब प्रिया सरोज के पिता ने रिंकू सिंह के पिता से मुलाकात की थी। ओजोन सिटी में गृह प्रवेश के दौरान दोनों परिवारों की मुलाकात के दौरान रोका हुआ था। उसके दोनों की मुलाकात कैसे कब हुई चर्चा का विषय रहा था। रविवार को उनके मामा प्रेम पाल सिंह ने भी सगाई और शादी की तिथि को कंफर्म किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।