अम्बेडकरनगर-गर्मी व तपिश से जिले के लोग बेहाल, राहत के आसार नहीं
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया है कि तापमान में और वृद्धि होगी, जिससे तपिश...

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मौसम तल्ख बना हुआ है। गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। तापमान कम नहीं हो रहा है। गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। बुधवार को भी मौसम तल्खी से राहत नहीं मिली। सुबह नौ बजे से ही आसमान आग बरसने लगी। तेज धूप से दिन भर तेज गर्मी और उमस हुई।तापमान में फेरबदल न होने के बाद भी बीते दिवस की अपेक्षा लोग गर्मी से अधिक बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 420डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 320डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज गर्मी और उमस से सड़क और बाजार में सन्नाटा छाया रहा। दोपहर में मरघट जैसा सन्नाटा रहा।
बाजार में इक्का दुक्का लोग ही नजर आए। केवल प्रमुख चौराहे पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। वहीं शाम को धूप कम होने पर सड़क और बाजार में भारी भीड़ हो गई। आज और बढ़ेगी तपिश, चढ़ेगा पारा मौसम विभाग की माने तो तपिश से अभी राहत नहीं मिलेगी तापमान में अभी और वृद्धि होगी तथा तपिश का दौर जारी रहेगा। गुरुवार को तापमान में वृद्धि हो सकती है। एक डिग्री सेल्सियस वृद्धि से तापमान 43 डिग्री पर पहुंच सकता है। लगातार तीन दिन तक एक-एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने अनुमान किया है कि तापमान में कमी और उमस से राहत मानसून के आने के बाद मिलेगी। अच्छी बात यह है कि मानसून समय से आने की संभावना है। मानसून 20 जून तक जिले में पहुंच सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।