छात्र-छात्राओं को टोल फ्री नम्बरों की जानकारी दी
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में समर कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को योग, प्राणायाम, ऑनलाइन बैंकिंग, और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई।...

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर में समर कैंप के तहत छात्र छात्राओं को योग प्राणायाम एवं व्यायाम की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बैंक के अधिकारियों ने नेट बैंकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और महिला थानाध्यक्ष ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े नियम और कानून के बारे में जानकारी दी। राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपालभाति, कौशल विकास के तहत ब्लॉक पेंटिंग, टाई डाई पेंटिंग, कैरी बैग बनाना, एसबीआई अकबरपुर उप शाखा प्रबंधक ने बच्चों को नेट बैंकिंग ऑनलाइन फ्रॉड और शैक्षणिक लोन के बारे में जागरूक किया।
महिला थानाध्यक्ष ज्योति ने छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं 1090, 112, 108 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लड़कियों से बात करते हुए कहा कि किसी भी समय यदि उनको किसी तरह की दिक्कत हो रही है तो तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दें। समस्याओं को छुपाया जाता है तो वह बढ़ती ही जाती हैं। इसलिए स्कूल आते जाते समय या फिर घर या बाहर कभी भी किसी तरह की समस्या में हो तो तत्काल हेल्पलाइन का प्रयोग करें। इस मौके पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर की प्रधानाचार्या विद्या देवी एवं विद्यालय के शिक्षक राम अजोर मौर्य ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।