अम्बेडकरनगर-आज सम्मानित किए जाएंगे जिले के यूपी बोर्ड के मेधावी
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को गुरुवार को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दो मेधावियों को एक लाख रुपए और मेडल दिए जाएंगे। जनपद स्तर पर कक्षा 10 और 12 के...

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को गुरुवार को राज्य और जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री के हाथों दो मेधावी सम्मानित होंगे जबकि जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 10 और कक्षा 12 के प्रथम पांच स्थान बनाने वाले नौ-नौ मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कलेक्ट्रेट में पूर्वाह्न 11 बजे सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है। यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल की परीक्षा में चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पुरनपुर की छात्रा अदिति सिंह जबकि इंटरमीडिएट में डॉ अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर की छात्रा सक्षम तिवारी ने जनपद में टॉप किया है।
दोनों ही छात्राओं ने राज्य स्तर की मेरिट में भी स्थान प्राप्त किया है। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिले की दो मेधावी विद्यार्थियों अदिति सिंह और सक्षम तिवारी को एक एक लाख रुपए और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। जबकि जनपद स्तर पर हाईस्कूल में प्रथम पांच स्थान और इंटरमीडिएट में भी जनपद स्थल पर प्रथम पांच स्थान पर आने वाले नौ-नौ मेधावी विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 21 हजार रुपए का चेक और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित किए जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि मेधावियों को जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।