Farmers Accuse Electricity Department of Exploitation at Panchayat Meeting किसानों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त : नरेश, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsFarmers Accuse Electricity Department of Exploitation at Panchayat Meeting

किसानों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त : नरेश

Amroha News - शुक्रवार को आजमपुर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की पंचायत में बिजली विभाग पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने समस्या समाधान के लिए आपसी बातचीत की आवश्यकता बताई। साथ ही, तेंदुए...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 14 June 2025 04:27 AM
share Share
Follow Us on
किसानों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त : नरेश

शुक्रवार को क्षेत्र के गांव आजमपुर में आयोजित भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों की पंचायत में बिजली विभाग पर चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि किसान अपनी समस्याओं का समाधान आपसी बातचीत से करें। जिले के ग्रामीण इलाकों में फैल रही तेंदुए की दहशत पर चिंता जताते हुए कहा कि किसानों का खेतों तक जाना भी मुश्किल हो रहा है। तत्काल तेंदुए की धरपकड़ किए जाने मांग की। विभागीय अधिकारियों से तत्काल गांव में चकबंदी प्रक्रिया शुरू कराने व खतौनियों की त्रुटियों को ठीक कराने की भी मांग की।

जिलाध्यक्ष राहुल सिद्धू ने कहा कि छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसानों को रातभर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग की। इस दौरान पंचम सिंह, चंद्रपाल सिंह, इकबाल सैफी, विजयवीर सिंह, कामिल चौधरी, नितिन चौधरी, साबिर अली, विकास, आशु, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।