सड़क हादसे में घायल फैक्ट्री कर्मी की उपचार के दौरान मौत
Amroha News - चार दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल फैक्ट्री कर्मी महेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 13 मई को महेंद्र अपने साथी के साथ बाइक पर घर लौट रहा था,...

हाईवे पर चार दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल फैक्ट्री कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। संभल जिले के एचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव अखवंदपुर निवासी समरपाल सिंह का 35 वर्षीय भतीजा महेंद्र डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। बीती 13 मई को वह ड्यूटी पूरी होने के बाद अपने साथी पवन कुमार की बाइक पर बैठकर घर लौट रहा था। अम्हेड़ा जियारत की पुलिया तेज रफ्तार बाइक से इनकी बाइक की भिड़ंत हो गई थी।
हादसे में महेंद्र गंभीर घायल हो गया था। सूचना पर पहुंचे परिजन बेहतर उपचार के लिए जोया सीएचसी में भर्ती महेंद्र को निजी अस्पताल ले गए थे। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के बीच शुक्रवार को महेंद्र की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के चाचा समरपाल सिंह की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।