Sensation spread due to unknown body found on the canal नहर किनारे अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsSensation spread due to unknown body found on the canal

नहर किनारे अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

Amroha News - रामगंगा पोषक नहर के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाWed, 31 March 2021 05:01 PM
share Share
Follow Us on
नहर किनारे अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

मंडी धनौरा। हिन्दुस्तान संवाद

रामगंगा पोषक नहर के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन नाकामयाब रही। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव पालनपुर के पास रामगंगा पोषक नहर बहती है। बुधवार सुबह नहर के किनारे करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक के सीने पर दो जगह जख्म के निशान मिले। हाथ भी पीछे की ओर बंधे थे। जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन नाकामयाब रही। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने आशंका जताई कि हत्या कर शव को यहां नहर किनारे फेंका गया हो। बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का कारण पूरी तरह साफ हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।